Jamshedpur : मानगो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ तीन युवक गिरफ्तार

  • देर रात छापेमारी में देशी कट्टा, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • गुप्त सूचना पर सरोवर हिल्स में छापा, तीन आरोपी दबोचे गए

जमशेदपुर : मानगो पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे एनएच-33 स्थित सरोवर हिल्स इलाके में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक हथियारों के साथ इलाके में संदिग्ध रूप से घूम रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और तीनों आरोपियों को मौके से धर दबोचा। गिरफ्तार युवकों की पहचान आजादनगर रोड नंबर-12 निवासी दानिश हुसैन (20), सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली गौसनगर निवासी राशिद अंसारी (25) और कपाली अली मस्जिद के पास रहने वाले गुलाब खान उर्फ तन्नी (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक देशी कट्टा, एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, एक चाकू और एक बाइक बरामद की है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एटीएम कार्ड फंसने के बाद खाते से उड़ गए 2.84 लाख रुपये, परसुडीह में बड़ी ठगी का मामला

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज, नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

बरामद हथियारों को जब्त कर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि आरोपी हथियारों के साथ किस उद्देश्य से इलाके में घूम रहे थे और इनके पीछे किसी संगठित आपराधिक गिरोह का हाथ तो नहीं है। इस संबंध में मानगो थाना के एसआई महेंद्र कुमार के बयान पर तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं, जिससे क्षेत्र में अवैध हथियारों की आपूर्ति और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। मानगो पुलिस ने इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा है कि अवैध हथियार रखने और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कपाली में ईद के दिन युवक पर चाकू से हमला, स्थिति नाजुक, MGM में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र के ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के समीप शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।…

Spread the love

Gua : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में झगड़ा में युवक की हत्या कर कुआं में छुपा दिया शव, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

गुवा : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में पिछले दिनों मागे पर्व के मौके पर हड़िया पीने के दौरान हुए झगड़ा में एक युवक की हत्या कर कुआं में शव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time