Jamshedpur : जमशेदपुर के सोनारी से बिहार पुलिस ने लड़की को बरामद किया, पांच साल पहले घर से हुई थी लापता

  • प्रेम प्रसंग के चलते घर से भागी थी किशोरी, पुलिस ने बच्चों सहित किया बरामद
  • आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तेज की तलाश

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र में बिहार पुलिस ने छापामारी कर एक लड़की को बरामद किया है। यह वही लड़की है जो पांच साल पहले शादी की नियत से अपने घर से भाग गई थी। इस मामले में बिहार के शेखपुरा जिले के अरियरी थाना क्षेत्र में एक लड़का और उसके परिवार के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया था। पांच साल बाद पुलिस ने लड़की को बरामद कर शेखपुरा ले गई। इस दौरान लड़की के एक तीन साल के बेटे और डेढ़ साल की बेटी भी हैं, जिन्हें पुलिस ने साथ ले लिया।

इसे भी पढ़ें : Adityapur : झामुमो की विधानसभा स्तरीय बैठक में संगठन मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा

पांच साल बाद पुलिस ने लड़की को किया बरामद

मिली जानकारी के अनुसार, अरियरी थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित कुमार के नेतृत्व में छापामारी की गई। थानेदार अखिलेश कुमार ने बताया कि इस मामले में जमशेदपुर निवासी गोविंद बनर्जी और उसका बेटा राजीव बनर्जी आरोपी हैं। लड़की सोनारी पंचवटी नगर में राजीव बनर्जी के साथ पति-पत्नी के रूप में रह रही थी। इस दौरान उसने दो बच्चों को जन्म दिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टीम ने सोनारी थाना पुलिस के सहयोग से छापामारी कर किशोरी को बरामद किया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कट्टरपंथियों के चंगुल में पाकिस्तान और बांग्लादेश – जेपी पांडेय

सोनारी पंचवटी नगर से मिली गुप्त सूचना पर हुई छापामारी

जांच में सामने आया कि किशोरी प्रेम प्रसंग के चलते घर से भागी थी और पिछले कई वर्षों से राजीव बनर्जी के साथ रह रही थी। हालांकि, इस मामले के आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं हो पाए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर प्रेम प्रसंग से जुड़े मामलों और कानूनी जटिलताओं को उजागर कर दिया है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कपाली में ईद के दिन युवक पर चाकू से हमला, स्थिति नाजुक, MGM में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र के ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के समीप शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।…

Spread the love

Gua : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में झगड़ा में युवक की हत्या कर कुआं में छुपा दिया शव, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

गुवा : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में पिछले दिनों मागे पर्व के मौके पर हड़िया पीने के दौरान हुए झगड़ा में एक युवक की हत्या कर कुआं में शव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time