Jamshedpur: बिरसा सेना ने जिला, नगर और प्रखंड समितियाँ की भंग, गठित हुई केंद्रीय संयोजक समिति

जमशेदपुर:  बिरसा सेना की एक आपातकालीन बैठक आज आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता संगठन के संस्थापक प्रमुख बलराम कर्मकार ने की. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्तमान जिला, नगर और प्रखंड समितियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया जाए. इन समितियों के स्थान पर एक नवगठित केंद्रीय संयोजक समिति का गठन किया गया है.

बैठक को संबोधित करते हुए बलराम कर्मकार ने कहा— “बिरसा सेना का गठन झारखंडवासियों के जल, जंगल, जमीन और अधिकारों की लड़ाई को सशक्त आवाज़ देने के लिए हुआ था. आज भी संगठन उसी जोश और निष्ठा के साथ अपनी भूमिका निभा रहा है. धरती आबा बिरसा मुंडा की उलगुलान की भावना को हम आधुनिक समय की ज़रूरतों के अनुसार आगे बढ़ा रहे हैं.”

नवगठित केंद्रीय संयोजक समिति में निम्नलिखित सदस्य शामिल हैं:
बलराम कर्मकार, सुनील सोरेन, मुकेश गोप, गोविन्द कर्मकार, सुभाष सिंह सरदार, डैनियल उरांव, संजू लोहार, गणेश मुंडा, गोपाल सावली, मुकेश कर्मकार, हिलेरियस टोप्पो, गेरल कर्मकार और मंगल गोईपाई.

बलराम कर्मकार ने स्पष्ट किया कि यह समिति आने वाले दिनों में संगठन की रणनीति तय करेगी और जनआंदोलनों को मज़बूत आधार देगी. झारखंड के जनसरोकारों से जुड़े हर सवाल को जमीन पर ले जाकर बिरसा सेना जनता की आवाज़ बनेगी.

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: IAS पूजा सिंघल केस में ED ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाज़ा, सरकारी स्वीकृति के इंतजार में अटका मुकदमा

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा के कच्छी धौड़ा में 72 घंटे अखंड नाम यज्ञ संकीर्तन का समापन

गुवा : गुवा के कच्छी धौड़ा में 24 पहर यानी 72 घंटे से चल रहे श्री श्री अखंड नाम यज्ञ संकीर्तन का सोमवार देर शाम श्रद्धा और भक्ति भाव के…

Spread the love

Jamshedpur : झारखंड के 10 हजार युवाओं को तिरंगा सेना से जोड़ा जाएगा – रवि शंकर तिवारी

जमशेदपुर : सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय सचिव रवि शंकर तिवारी को झारखंड का सह प्रभारी एवं बंगाल का प्रभारी बनाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजेश झा ने पत्र जारी कर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time