Jamshedpur: नवयुवक कांवरिया संघ का श्रद्धालुओं से भरा जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

जमशेदपुर:  श्रावण मास की पावन बेला पर नवयुवक कांवरिया संघ का श्रद्धालु युवाओं से भरा जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा के लिए रवाना हुआ। यह जत्था जमशेदपुर के पारडीह स्थित काली मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद रवाना किया गया।

पूरे वातावरण में “बोल बम” के जयघोष गूंज रहे थे। युवाओं का उत्साह, शिव के प्रति आस्था और अनुशासन स्पष्ट झलक रहा था। कांवर यात्रा का यह दृश्य भक्तिमय माहौल में श्रद्धा और उमंग का संगम प्रतीत हो रहा था।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं हर-हर महादेव सेवा संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कांवरियों को अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें विधिवत विदा किया।
उन्होंने कहा, “बाबा धाम की यह यात्रा आत्मशुद्धि, सेवा और संकल्प का मार्ग है। नवयुवकों में भक्ति का जोश और सामाजिक चेतना अत्यंत प्रेरणादायक है। सभी भक्त संयम, स्वच्छता और सहयोग के साथ इस यात्रा को पूर्ण करें। भोलेनाथ की कृपा सब पर बनी रहे।”

कांवरियों को आशीर्वाद देते हुए महंत विद्यानंद सरस्वती ने कहा, “बाबा बैद्यनाथ की यात्रा केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि आत्मिक साधना है। यह युवा पीढ़ी में अनुशासन, समर्पण और सकारात्मक सोच को उत्पन्न करती है। हम कामना करते हैं कि यह यात्रा सभी के लिए शुभ और फलदायक सिद्ध हो।”

कांवर यात्रा में भाग लेने वाले प्रमुख युवाओं में जूगुन पांडे, आशुतोष बनर्जी, विभाष मजूमदार, मनीष सिंह, संजय संगी, रवि मंडल, अमित पोद्दार, सागर चौबे, शिव, अभिषेक पांडे, सूरज, बॉबी सिंह, अंशु, राहुल, शंकर सहित 40 से अधिक शिवभक्त शामिल रहे।

 

इसे भी पढ़ें :

Deoghar Shravani Mela 2025: दूसरी सोमवारी पर 2.5 लाख कांवरियां करेंगे Baba Baidyanath का जलाभिषेक, शीघ्र दर्शनम में भी हुआ बदलाव

Spread the love

Related Posts

जगन्नाथ महोत्सव : पंडित शैलेंद्र कुमार पाठक के शास्त्रीय गायन से समृद्ध हुई रांची की संगीत संध्या

रांची : पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्य निदेशालय द्वारा आयोजित छह दिवसीय ‘जगन्नाथ महोत्सव’ के मंच पर मंगलवार को भारतीय शास्त्रीय…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण पांच दिनों से ठप, पार्षदों ने नगर परिषद से शीघ्र समाधान की मांग की

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से घर-घर जाकर कचरा संग्रहण (डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण) का कार्य पूरी तरह बंद रहने से आम जनता को भारी परेशानियों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time