Jamshedpur : गोलमुरी में बढ़ती अपराध व ट्रैफिक अव्यवस्था पर भाजपा ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी

  • चोरी, नशाखोरी और अड्डेबाजी से आम जनता भयभीत, प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ती अपराध और गिरती कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा गोलमुरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को थाना प्रभारी एवं ट्रैफिक थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र में चोरी, नशाखोरी, मटका-लॉटरी और जगह-जगह अड्डेबाजी के कारण आम नागरिक भयभीत हैं। बजरंग नगर और केबुल बस्ती क्षेत्र में नशेड़ियों का जमावड़ा, केबुल कंपनी में दिनदहाड़े चोरी और गोलमुरी बाजार क्षेत्र में रात होते ही असामाजिक तत्वों की सक्रियता बढ़ गई है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में नशे के खिलाफ युवाओं का अभियान, दुकानों पर छापेमारी

कानून-व्यवस्था में गिरावट, जनता में भय

ज्ञापन में ट्रैफिक अव्यवस्था की ओर भी ध्यान दिलाया गया। केरला समाजम स्कूल और सेंट जोसेफ हाई स्कूल के सामने सुबह और छुट्टी के समय भारी जाम लगता है। आकाशदीप प्लाजा स्थित मिराज सिनेमा के सामने दिनभर वाहन खड़े रहते हैं। लोग चौक और सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर मॉल और सिनेमा हॉल चले जाते हैं, जिससे रोजाना जाम की स्थिति बनती रहती है और आसपास के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। भाजपा ने प्रशासन से मांग की कि स्कूल और बाजार क्षेत्र में नियंत्रित ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर जनता को राहत दी जाए।

इसे भी पढ़ें : Gua : किरीबुरू अस्पताल की रेफरल व्यवस्था पर सवाल, कर्मचारी की मौत के बाद खदान बंद

ट्रैफिक जाम से स्थानीय लोग परेशान, प्रशासन से समाधान की मांग

मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने कहा कि गोलमुरी क्षेत्र में अपराधियों और नशे के कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं और चोरी, नशाखोरी व अड्डेबाजी पर प्रशासन का कोई खौफ नहीं रह गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाता है तो जनता के हित में भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन में अपराध नियंत्रण और प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की गई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कुणाल षाड़ंगी ने डीजीपी से की मुलाकात, केरव गांधी अपहरण मामले पर की चर्चा

भाजपा कार्यकर्ताओं की चेतावनी के बाद प्रशासन ने लिया संज्ञान

ज्ञापन सौंपने के मौके पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अप्पा राव, पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरज पासवान, मंडल महामंत्री अशोक सामंत, श्रीनू राव, अभिमन्यु सिंह, बंटी अग्रवाल, हरेराम यादव, मुकेश चौधरी, नवजोत सिंह सोहल, अमिश अग्रवाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मौके पर प्रशासन ने सभी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कपाली में ईद के दिन युवक पर चाकू से हमला, स्थिति नाजुक, MGM में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र के ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के समीप शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।…

Spread the love

Gua : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में झगड़ा में युवक की हत्या कर कुआं में छुपा दिया शव, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

गुवा : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में पिछले दिनों मागे पर्व के मौके पर हड़िया पीने के दौरान हुए झगड़ा में एक युवक की हत्या कर कुआं में शव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time