Jamshedpur : 10 से 14 अगस्त तक विभिन्न मंडलों में भाजपा निकालेगी तिरंगा यात्रा

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की जिला स्तरीय कार्यशाला हुई सम्पन्न

जमशेदपुर :  हर घर तिरंगा अभियान की सफलता एवं चर्चा करने के उद्देश्य से भाजपा जमशेदपुर महानगर की जिला स्तरीय कार्यशाला बुधवार को मानगो स्थित राजस्थान भवन में संपन्न हुई। महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में झारखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले मुख्यरूप से शामिल हुए। कार्यशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं को अभियान की रूपरेखा और आगामी गतिविधियों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। इससे पहले, पार्टी के पितृपुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता की तस्वीर के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ किया गया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा इस बार स्वतंत्रता दिवस पर व्यापक स्तर पर हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी। अभियान के तहत 10 से 14 अगस्त तक प्रत्येक मंडल स्तर पर जनप्रतिनिधि की मौजदूगी में भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा निकालेंगे। उन्होंने आगे बताया कि 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों और आंदोलन से जुड़े महत्वपूर्ण स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही युद्ध वीरों और शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। 13 से 15 अगस्त तक भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिक अपने घर, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराएंगे। 15 अगस्त की शाम को राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक उतारा जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर युवा पीढ़ी, महिलाओं, व्यापारी वर्ग और आम नागरिकों को इस अभियान से जोड़ें।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के साथ 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भी मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आजादी से पूर्व पाकिस्तान से भारत लौट रहे हिंदुओं के साथ हुए अत्याचारों को नहीं भुलाया जा सकता। युवा पीढ़ी को इन घटनाओं से अवगत कराने के लिए कार्यकर्ता मौन जुलूस निकालेंगे।

प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति, राष्ट्रगौरव और नागरिक सहभागिता का प्रतीक है। भाजपा ने हमेशा देश की एकता और सांस्कृतिक विरासत को सशक्त करने का कार्य किया है। यह अभियान लोगों में राष्ट्रीय भावना को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

वहीं, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने स्वागत संबोधन करते हुए कहा कि राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत अभियान के अंतर्गत मंडल स्तर पर भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा निकालेंगे। इसके लिए आगामी 7 से 8 अगस्त तक विभिन्न मंडलों में अभियान की सफलता को लेकर कार्यशाला आयोजित किया जाएगा। कार्यशाला में मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने किया।

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, डॉ राजीव, नीरज सिंह, डॉ जटाशंकर पांडेय, अनिल सिंह, राजन सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, संजीव कुमार, प्रदीप महतो, संजीव सिन्हा, राजीव सिंह, रेणु शर्मा, प्रदीप बेसरा, विजय तिवारी, मिली दास, कृष्णा शर्मा काली, सुबोध झा, बिनोद सिंह, संजीत चौरसिया, उज्ज्वल सिंह, नीतीश कुशवाहा, सागर राय, मुचिराम बाउरी, मंजीत सिंह, रमेश बास्के, पोरेश मुखी, धर्मेंद्र प्रसाद, सोनू ठाकुर, सुमित शर्मा, पप्पू उपाध्याय, युवराज सिंह, जीवन लाल, बबलू गोप, विकास शर्मा, सूरज सिंह, बिनोद राय, संजय तिवारी, अजीत सिंह, प्रशांत पोद्दार, बजरंगी पांडेय, रविन्द्र सिसोदिया, अश्विनी तिवारी, आनंद कुमार, अमित मिश्रा, रबिन्द्रनाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हन्नु जैन, दीपक पाल, पवन सिंह, सूरज साह, शांतनु मुखर्जी, बासुदेव मंडल, प्रधान महतो, हरिकिशोर तिवारी, लकी सिंह राजपूत, काजू शांडिल, अरुण मिश्रा, अशोक सामंत, बिरेन महतो समेत अन्य मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : Wedding Party : सांसद महुआ मोइत्रा और पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा की शादी के रिसेप्शन में कई दलों के नेता पहुंचे

Spread the love

Related Posts

Potka : चालियामा में 32वीं ‘अपूर पाठशाला’ शुरू, बांग्ला भाषा संरक्षण की पहल

पोटका : माताजी आश्रम, हाता की ओर से बांग्ला भाषा के संरक्षण और नई पीढ़ी को मातृभाषा से जोड़ने के उद्देश्य से राजनगर प्रखंड के चालियामा गांव में 32वीं ‘अपूर…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा मेन रोड में धूल प्रदूषण से दुकानदार व ग्रामीण परेशान, प्रशासनिक अधिकारियों से कार्रवाई की मांग

गुवा : चाईबासा जिले के बड़ाजामदा मेन रोड में भारी धूल प्रदूषण को लेकर दुकानदारों एवं ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। इस संबंध में स्थानीय दुकानदारों और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time