Jamshedpur : अपहरण घटनाओं से दहशत में जमशेदपुर, भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन

  • कानून-व्यवस्था पर सवाल, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग
  • जनता की सुरक्षा सर्वोपरिअमरप्रीत सिंह काले

जमशेदपुर : शहर में लगातार बिगड़ती विधि-व्यवस्था और अपहरण जैसी गंभीर घटनाओं ने शांतिप्रिय नागरिकों में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। इसी पीड़ा को आवाज़ देने और शहर में अमन-चैन बहाल कराने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में वरीय आरक्षी अधीक्षक कार्यालय के समक्ष जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता जुलूस की शक्ल में निकलकर एसएसपी कार्यालय पहुँचे और कानून-व्यवस्था की बदहाली के खिलाफ सशक्त विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान प्रशासन से अपराध पर कठोर नियंत्रण, अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में दुर्गा सप्तशती और सुंदरकांड पाठ, पांच कलश स्थापना से गूंजा वातावरण

कानून-व्यवस्था पर भाजपा का विरोध प्रदर्शन

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि अपहरण जैसी घटनाओं से पूरा शहर दहशत में है और आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। काले ने कहा कि भाजपा मानती है कि जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है। जमशेदपुर को अपराध-मुक्त, भय-मुक्त और शांत शहर बनाना हमारी प्रतिबद्धता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे और कैरव सकुशल अपने परिवार के बीच होगा।

Spread the love

Related Posts

Gua : छोटानागरा से मनोहरपुर तक सड़कों का हो रहा कायाकल्प, ग्रामीणों में खुशी

प्रधानमंत्री योजना के तहत सड़कें बन रहीं चकाचक, आवागमन होगा सुगम प्रधानमंत्री योजना से सड़कें बन रहीं बेहतर और सुरक्षित गुवा : गुवा क्षेत्र में इन दिनों सड़क निर्माण कार्य…

Spread the love

Potka : पोटका में सामुदायिक भवन का शिलान्यास, जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल ने किया शुभारंभ

बुरुडीह गांव में 15वें वित्तायोग से स्वीकृत योजना का हुआ विधिवत उद्घाटन सूरज मंडल ने पूजा-अर्चना कर किया भवन निर्माण का शुभारंभ पोटका : पोटका प्रखंड के सानग्राम पंचायत अंतर्गत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *