Jamshedpur : श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में दुर्गा सप्तशती और सुंदरकांड पाठ, पांच कलश स्थापना से गूंजा वातावरण

  • विधायक सरयू राय की मौजूदगी में हुआ आयोजन
  • श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर लिया आशीर्वाद

जमशेदपुर : श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर) में शनिवार को धार्मिक माहौल भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हो गया। मंदिर परिसर में श्री दुर्गा सप्तशती का संपुट और सुंदरकांड का संगीतमय पाठ आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य यजमान जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय रहे। उनकी मौजूदगी में मंदिर के गोपुरम (प्रवेश द्वार) के शीर्ष पर पांच सुंदर कलश स्थापित किए गए। पाठ के बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और मंदिर परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। गौरतलब है कि मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य लगातार जारी है और इस आयोजन का उद्देश्य आमजन को इस कार्य से जोड़ना तथा पुनरुद्धार की राह में आ रही बाधाओं को दूर करना था।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में 21 जनवरी को भव्य टुसु मेला का होगा आयोजन

पूजा, हवन और भोग वितरण से पूर्ण हुआ कार्यक्रम

शनिवार की सुबह विद्वान पंडित विनोद पांडेय ने विधायक सरयू राय से मां काली, हनुमान जी, गणेश जी और लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करवाई। सर्वप्रथम शांतिपाठ और संकल्प दिलाया गया। इसके बाद गौरी गणेश, वरुण, नवग्रह, मात्रिका और काली देवी का पूजन संपन्न हुआ। तत्पश्चात दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया, जिसके बाद हवन, आरती और भोग का वितरण हुआ। इस अवसर पर शंभू सिंह, शिव शंकर सिंह, अशोक गोयल, आशुतोष राय, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अमरप्रीत सिंह काले, अभिषेक भालोटिया, अविनाश सिंह राजा, अभिषेक काबरा, आफताब सिद्दीकी, अजय भालोटिया, शंकर लाल गुप्ता, हरे राम सिंह, अनिकेत सिंह, विनीत, मार्शल, उदय मंडल, ललन द्विवेदी, सुर रंजन राय, मुकुल मिश्रा, मस्तान सिंह, डीडी त्रिपाठी, अमृता मिश्रा, नीरज सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, मंजू सिंह, श्रीमन त्रिगुण, एम चंद्रशेखर राव और करण सिंह सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Ranchi : मनुष्य को भगवान श्री कृष्ण से प्रेरणा लेकर अधर्म एवं अन्याय के प्रति संघर्ष करते रहना चाहिए : साध्वी गोपी

श्री राधा कृष्ण मंदिर में भागवत गीता के पाठ का पहला दिन रांची (संगीता पाण्डेय) :  पुन्दाग स्थित राधा कृष्ण मंदिर में रविवार को भागवत गीता पाठ का प्रारंभ साध्वी…

Spread the love

Jamshedpur : भालुबासा में गायत्री परिवार के संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव मनाया गया

जमशेदपुर :  गायत्री परिवार  की संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव रविवार को गायत्री परिवार टाटानगर का युवा मण्डल नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल ने गायत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time