जमशेदपुर : मकर पर्व के अवसर पर रडार इंफ्रास्ट्रक्चर एण्ड कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रबंध निदेशक सह समाजसेवी रणबीर सिंह ने बिस्टुपुर राम मंदिर एवं टाटानगर स्टेशन के पास जरूरतमंदों के बीच कंबल व भोजन के पैकेट का वितरण किया. ठंड में कंबल व भोजन पाकर जरूरतमंदो के चेहरे खिल उठे. मौके पर झारखंड प्रदेश गुरूद्वारा कमिटी के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह व सैल्यूट तिरंगा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रविशंकर तिवारी मौजूद रहे.

रणबीर सिंह ने कहा कि उनकी ओर से प्रत्येक वर्ष जरूरतमंदों को कंबल व भोजन प्रदान किया जाता है. जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची सेवा है. वहीं सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा कि गरीब एवं वंचित वर्ग की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है. सैल्यूट तिरंगा के रविशंकर तिवारी ने कहा कि मानवता से बढ़कर कोई धर्म नहीं हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने में रंजीत झा, अरुण सिंह, मनोज पांडेय, रवि कांत पांडे, कक्कू शर्मा, महिपाल सिंह,वेद प्रकाश तिवारी, रवि सिंह मधुरेश बाजपेयी सहित अन्य का योगदान रहा.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : परसुडीह में गैरेज में आगजनी : तीन कारें जलकर राख, लाखों का नुकसान
There is no ads to display, Please add some



















































