Jamshedpur : जमशेदपुर में 21 जनवरी को भव्य टुसु मेला का होगा आयोजन

  • बिष्टुपुर गोपाल मैदान में होगा आयोजन

जमशेदपुर : झारखंड वासी एकता मंच के मुख्य संयोजक आस्तिक महतो एवं संयोजक सह सांसद बिद्युत बरण महतो ने जानकारी दी कि आगामी 21 जनवरी (बुधवार) को बिस्टुपुर गोपाल (रीगल) मैदान में भव्य टुसु मेला का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण विशाल टुसु प्रतिमा, चौड़ल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, टुसु व झुमुर गीत और नकद ईनाम होंगे। यह आयोजन अपने 21वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है और इसमें झारखंड के कोल्हान, रांची, तमाड़, खूंटी सहित पश्चिम बंगाल और ओड़िशा से भी प्रतिभागी शामिल होंगे। मंच ने सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए इस बार कई उपाय अपनाने की घोषणा की है। मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जाएगी। साथ ही बड़े आकार का एलईडी स्क्रीन भी लगाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : जादूगोड़ा में सेवा, संवेदना और संकल्प की नई शुरुआत

टुसु मेला में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, नकद पुरस्कार बनेगा मुख्य आकर्षण

मंच के सह संयोजक बबलू महतो और सुखदेव महतो ने बताया कि हर बार की तरह इस वर्ष भी नकद पुरस्कार आयोजन का मुख्य आकर्षण होगा। टुसु प्रतिमा प्रतियोगिता में सात पुरस्कार दिए जाएंगे, जिनमें प्रथम से सातवां पुरस्कार क्रमशः 41 हजार, 35 हजार, 31 हजार, 25 हजार, 20 हजार, 15 हजार और 11 हजार रुपये होंगे। चौड़ल प्रतियोगिता में चार पुरस्कार दिए जाएंगे, जिनमें प्रथम से चौथा पुरस्कार क्रमशः 31 हजार, 25 हजार, 21 हजार और 15 हजार रुपये होंगे। इसके अलावा बूढ़ी गाड़ी नाच प्रतियोगिता में भी चार पुरस्कार दिए जाएंगे, जिनमें प्रथम से चतुर्थ पुरस्कार क्रमशः 15 हजार, 11 हजार, 7 हजार और 5 हजार रुपये होंगे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : परसुडीह में गैरेज में आगजनी : तीन कारें जलकर राख, लाखों का नुकसान

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजेगा मैदान

मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा, जिसमें टुसु और झुमुर गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। सुबह 10 बजे से टुसु प्रतिमा और चौड़ल को मैदान में प्रवेश दिया जाएगा। पिछले वर्ष 350 से अधिक टुसु-चौड़ल पहुंचे थे, इस बार और अधिक संख्या में आने की उम्मीद है। संवाददाता सम्मेलन में मंच के सह संयोजक सचिन महतो, अनन्तो प्रधान, करमु हांसदा, उमानाथ झा, चुनका मार्डी, सत्यनारायण महतो, धनंजय महतो और गोपाल महतो सहित कई सदस्य मौजूद थे। मौके पर सभी अतिथियों ने मेला के लिए पोस्टर भी जारी किया।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में शोक सभा : डॉ. ओ.पी. चौधरी को भावभीनी श्रद्धांजलि

सफल संचालन के लिए टीम का गठन

मेला को सफल बनाने के लिए मंच की युवा टोली को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मैदान के सभी गेट, प्रतिमा प्रवेश, मंच संचालन और निर्णायक मंडली का मनोनयन किया गया है। आयोजन को सफल बनाने में कमल महतो, विजय महतो, अशोक महतो, नकुल महतो, प्राण राय, मनोज महतो, अशोक सिंह, कैलाश सिंह सरदार, राजू बाबा, जगदीश राव, सीनु राव, अनिल सिंह, शुभेंदु भौमिक, बापी नायक, सजल दास, ओपा सिंह, कमल आदित्य, राहुल मित्रा और रामनाथ महतो सहित अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इस बार की तैयारियों से साफ है कि टुसु मेला न केवल सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखेगा, बल्कि सामाजिक एकता और उत्सव का भी प्रतीक बनेगा।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : गोविंदपुर के राजेश कुमार रहस्यमय ढंग से लापता, गोविंदपुर थाने में परिजनों ने दर्ज करायी गुमशुदगी की रिपोर्ट

जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर सामुदायिक विकास के पास रहने वाले राजेश कुमार उर्फ स्वामी राजेश आजाद विगत रविवार तड़के 3 : 30 बजे से रहस्यमय ढंग से लापता है। दु:ख…

Spread the love

Jamshedpur : मिर्जाडीह तालाब एवं सार्वजनिक रास्ते को मुक्त कराने की मांग, जेएचआरएएस ने आयुक्त को सौैंपा मांग पत्र

जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जाडीह गांव में तालाब की भराई एवं सार्वजनिक रास्ते पर कथित अतिक्रमण के मामले को लेकर झारखंड ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन (जेएचआरएएस) ने कोल्हान प्रमंडल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time