Jamshedpur : रंगरेटा महासभा के सेवादारों को सम्मानित कर बढ़ाया मनोबल

  • डिमना लेक में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन

जमशेदपुर : रंगरेटा महासभा झारखंड की ओर से डिमना लेक में सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शारीरिक सहयोग करने वाले सेवादारों को शिरोमणि सहिद बाबा जीवन सिंह जी की स्मृति में बनाए गए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह और चेयरमैन शैलेंद्र सिंह अपनी पूरी टीम के साथ पहुंचे और सेवादारों को स्मृति चिन्ह देकर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने अपने संबोधन में रंगरेटा महासभा के सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया और धार्मिक समागम की सफलता के लिए बधाई दी। महासभा के प्रधान मनजीत सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से सेवादारों को सम्मान मिलता है और उनकी सेवा करने की लालसा और बढ़ती है।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में बाइक और साइकिल की टक्कर, तीन लोग घायल

वन भोज और सम्मान समारोह में शामिल हुए सैकड़ों लोग

इस कार्यक्रम में वन भोज के साथ-साथ धार्मिक एवं सामाजिक कार्य करने वाले नौजवानों और बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। समारोह को सफल बनाने में सुखदेव सिंह बिट्टू, तरसेम सिंह, साहिब सिंह, दलजीत सिंह, बलबीर सिंह, बीर मलकीत सिंह, नवजोत सिंह, वरयाम सिंह बंटी, साहब सिंह शाब्बू, राजेंद्र सिंह दर्शिका, संतोष सिंह चीमा, करतार सिंह, जसवीर सिंह पदरी, सुरेंद्र सिंह समेत कई लोगों का योगदान रहा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इसे एक अनोखा आयोजन बताया, जहां सेवा, सम्मान और भाईचारे का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस आयोजन ने समाज में सहयोग और एकता की भावना को और मजबूत किया।

Spread the love

Related Posts

Potka : पोटका में विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन,ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान 

पोटका : पोटका प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हल्दीपोखर पूर्वी में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों…

Spread the love

Chaibasa : बहन की लाश लेकर बैंक पहुंचना दुःखद,  सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई करें : बुधराम

चाईबासा : बहन की लाश लेकर बैंक पहुंचना बहुत ही दुःखद घटना है, इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति को स्वत: संज्ञान लेना चाहिए. यह बातें आज आदिवासी मुंडा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time