Jamshedpur : कुशवाहा संघ के पारिवारिक मिलन समारोह में शिक्षा और एकता पर दिया गया जोर

  • 6500 लोगों की सहभागिता, प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति
  • समाज में एकता और भाईचारा बढ़ाने का प्रयास, शिक्षा और स्वास्थ्य पर केंद्रित रहा आयोजन

जमशेदपुर : कुशवाहा संघ जमशेदपुर की ओर से वार्षिक पारिवारिक मिलन समारोह एवं वनभोज का आयोजन रविवार को ट्रांसपोर्ट मैदान, एग्रिको में किया गया। इस कार्यक्रम में झारखंड के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ से करीब 6500 लोग शामिल हुए। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास उपस्थित रहे। साथ ही विधायक सरयू राय, महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के पूर्व प्राचार्य अयोध्या कुमार, कोल्हान विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, हुसैनाबाद के पूर्व विधायक शिवपूजन मेहता, युवा भाजपा अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, सरायकेला के डीएसपी रमेश कुमार, राजद नेता पूरेंद्र नारायण सिंह और आजसू नेता प्रो. रवि शंकर मौर्या समेत कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। कुशवाहा संघ के अध्यक्ष शिव कुमार भक्त और सचिव रामकुमार सिंह ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज को एकजुट करना और भाईचारा बढ़ाना है।

इसे भी पढ़ें : Gua : टाटा डीएवी नोवामुंडी की कराटे चैम्पियन आस्था सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

बच्चों और महिलाओं को मिला सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

समारोह में बच्चों के मनोरंजन के लिए आधुनिक झूले और खेलकूद की व्यवस्था की गई थी। स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया। साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 36 बच्चों और महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। संघ के सभी ट्रस्टियों को भी सम्मानित किया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे समारोह का माहौल और भी जीवंत हो गया। सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी और सभी ने परिवार के साथ खान-पान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।

इसे भी पढ़ें : Gua : थलकोबाद गांव में सीआरपीएफ का सिविक एक्शन प्रोग्राम, बच्चों को मिली शैक्षणिक सामग्री

वैवाहिक पंजीकरण और स्वास्थ्य जांच से बढ़ा महत्व

इस पारिवारिक मिलन समारोह में 52 उम्मीदवारों का वैवाहिक पंजीकरण किया गया और लगभग 200 लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच भी की गई। इस अवसर पर कुशवाहा संघ के अध्यक्ष शिव कुमार भक्त, सचिव रामकुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अतुल आनंद, नवल किशोर प्रसाद, आशा वर्मा, अनूप सिंह, जवाहर लाल सिंह, अधिवक्ता संजय कुमार, त्रियोगी नारायण सिंह, राजकुमार सिंह, किशोरी प्रसाद, ब्रजेश कुमार, राम बालक प्रसाद, दीनानाथ प्रसाद, विजय कुमार सिन्हा, राहुल प्रसाद, प्रिंस अमित और अनूप कुमार सिंह समेत कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। समाज के प्रबुद्ध लोगों ने इस अवसर पर शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि हर परिवार को अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। इस आयोजन ने समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक जुड़ाव को एक साथ मजबूत करने का संदेश दिया।

Spread the love

Related Posts

Potka : पोटका में विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन,ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान 

पोटका : पोटका प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हल्दीपोखर पूर्वी में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों…

Spread the love

Chaibasa : बहन की लाश लेकर बैंक पहुंचना दुःखद,  सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई करें : बुधराम

चाईबासा : बहन की लाश लेकर बैंक पहुंचना बहुत ही दुःखद घटना है, इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति को स्वत: संज्ञान लेना चाहिए. यह बातें आज आदिवासी मुंडा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time