Jamshedpur: भू-विवाद सुलझाने की मुहिम, अंचल कार्यालयों में रोजाना हो रही सुनवाई

जमशेदपुर:  उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर भूमि संबंधी विवादों के त्वरित समाधान के लिए जिले के सभी अंचल कार्यालयों में नियमित जनसुनवाई की व्यवस्था की गई है. यह जनसुनवाई प्रत्येक कार्य दिवस में दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक अंचल अधिकारियों द्वारा की जाती है.

आज आयोजित जनसुनवाई में सभी अंचलों में कुल 43 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका निपटारा मौके पर ही कर दिया गया. यह पहल नागरिकों के लिए न केवल राहतकारी साबित हो रही है, बल्कि प्रशासनिक प्रक्रिया में पारदर्शिता और तत्परता का भी संकेत दे रही है.

इस पहल के तहत अब तक कुल 570 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं. इनमें से 503 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है, जबकि 61 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं. प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि इन पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

जिला प्रशासन ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपनी भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए निर्धारित समय पर अपने अंचल कार्यालय पहुंचें और जनसुनवाई का लाभ उठाएं. प्रशासन का उद्देश्य पारदर्शी, संवेदनशील और उत्तरदायी सेवा देना है.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: टाटानगर स्टेशन में पार्किंग कर्मियों से उलझे DSP, पर्ची मांगने पर भड़के

Spread the love

Related Posts

Gua : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

गुवा :  पीएश्री कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।इस अवसर पर जगन्नाथपुर…

Spread the love

Gua : रामनवमी को लेकर गुवा में पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

गुवा : आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार देर शाम गुवा थाना पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च नोवामुंड़ी अंचलाधिकारी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time