Jamshedpur : जमशेदपुर में आठ लाख की धोखाधड़ी का मामला, फिल्मी सितारों समेत कई पर केस

  • मैक्सीजोन टच प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ साकची थाना में प्राथमिकी दर्ज
  • निवेश के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप

जमशेदपुर : बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती पंजाबी लाइन निवासी जसपाल सिंह और टेल्को कॉलोनी क्रॉस रोड-4 निवासी कुलदीप सिंह ने साकची थाना में आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में फिल्म अभिनेता गोविंदा, चंकी पांडेय, मनोज तिवारी, रजा मुराद, शक्ति कपूर समेत मैक्सीजोन टच प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर चंद्रभूषण सिंह, उनकी पत्नी सह डायरेक्टर प्रियंका सिंह और कंपनी के जमशेदपुर शाखा प्रमुख सूर्य नारायण पात्रो को आरोपी बनाया गया है। शिकायत के अनुसार सितंबर 2021 से फरवरी 2022 के बीच जसपाल सिंह ने कंपनी में आठ लाख रुपये निवेश किए थे। कंपनी की ओर से अधिक मुनाफा और सुरक्षित निवेश का भरोसा दिया गया था। प्रचार-प्रसार में कई नामी फिल्मी कलाकारों की मौजूदगी से निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ, जिसके बाद उन्होंने कंपनी में राशि जमा की।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सोनारी एयरपोर्ट चौक बवाल मामले में दोनों पक्षों पर प्राथमिकी दर्ज

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस, जांच में जुटी पुलिस

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि तय समय बीतने के बावजूद न तो निवेश की गई रकम लौटाई गई और न ही किसी प्रकार का लाभ दिया गया। बार-बार संपर्क करने पर कंपनी की ओर से टालमटोल किया जाता रहा। मजबूर होकर पीड़ितों ने पहले न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर साकची थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने इस मामले में पहले ही कार्रवाई करते हुए कंपनी के डायरेक्टर चंद्रभूषण सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका सिंह को धनबाद में राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरफ्तार किया था। फिलहाल दोनों न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला गंभीर है और सभी तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान अन्य पीड़ितों और आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जाएगी।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कपाली में ईद के दिन युवक पर चाकू से हमला, स्थिति नाजुक, MGM में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र के ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के समीप शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।…

Spread the love

Gua : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में झगड़ा में युवक की हत्या कर कुआं में छुपा दिया शव, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

गुवा : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में पिछले दिनों मागे पर्व के मौके पर हड़िया पीने के दौरान हुए झगड़ा में एक युवक की हत्या कर कुआं में शव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time