Jamshedpur: छोटा गोविंदपुर में बच्चों के लिए सिट एंड ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन

जमशेदपुर: नितारा फाउंडेशन द्वारा 6 मार्च 2025 को जनता मध्य विद्यालय, छोटा गोविंदपुर में बच्चों के लिए एक सिट एंड ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में 100 बच्चों ने भाग लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता को दो समूहों – ए और बी ग्रुप में बांटकर आयोजित किया गया.

प्रोत्साहन और पुरस्कार

प्रतियोगिता में ए ग्रुप के चार बच्चों और बी ग्रुप के चार बच्चों को पुरस्कार प्राप्त हुआ. इन पुरस्कारों में प्रोत्साहन राशि और संस्था की ओर से मोमेंटो शामिल था. साथ ही, पुरस्कार जीतने वाले बच्चों को संस्था की ओर से प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए.

मुख्य अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नेल्सन ग्लोबल कंपनी के एचआर रोहित सर और अजय सर, स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षक उपस्थित थे. इस अवसर पर नितारा फाउंडेशन के सदस्य पुष्पा कुमारी, अमित कुमार, तारकेश्वर महतो, जितेन हो, निरज श्रीवास्तव, दिलीप कुमार, अवधेश लाल, बादल लोहार, अरुण राणा और कृष्णा क्षत्रि भी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें : Potka: शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए पोटका के दो मुखियाओं को मिलेगा सम्मान

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

Spread the love

Potka : हर घर तिरंगा अभियान में रंभा कॉलेज के विद्यार्थियों ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

पोटका : “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, खासमहल एवं जुगसलाई सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time