जमशेदपुर : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के चेयरमैन अरविंद कुमार पांडेय ने शनिवार को व्यवहार न्यायालय स्थित अपने चैंबर में जज कालोनी में काम करने वाली घरेलू कामगार महिलाओं को अपने हाथों से कंबल वितरित किया। मौके पर कहा कि जिले में शीतलहर और कन कनाती ठंड को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) द्वारा भी रात्रि के समय चौक, चौराहों अन्य जगहों पर जरूरतमन्दो के बीच कंबल वितरण करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अन्य संस्थाओं को भी इस नेक कार्य में सहयोग करने की अपील की। साथ ही सड़क पर सोने वाले लोगों को रैन बसेरा में आश्रय लेने को कहा है। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कुमार सौरव त्रिपाठी सहित अन्य उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : समाजसेवी अविनाश सिंह राजा ने जरूरतमंदों के बीच कंबल का किया वितरण