Jamshedpur: सड़क निर्माण साइट पर ठेकाकर्मी मजदूर की हत्या, तीन सहकर्मी गिरफ्तार

जमशेदपुर:  एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा के पास एनएच पर सड़क निर्माण कार्य में लगे ठेकाकर्मी प्रताप सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके तीन सहकर्मियों—जसकरण सिंह, विशाल और अर्षप्रीत सिंह—को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के भांजा के बयान पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। घटना तीन दिन पुरानी बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक प्रताप सिंह सड़क चौड़ीकरण में अपने रिश्तेदारों और भाइयों के साथ काम करता था। शनिवार को मजदूर क्रेन की मदद से लोहे की प्लेटें लगाने का काम कर रहे थे। साइट फोरमैन रंजीत सिंह रंधावा ने बताया कि उन्हें फोन पर बताया गया कि एक प्लेट लग गई है और दूसरी की तैयारी चल रही है। उन्होंने सभी को सावधानी बरतने की सलाह दी थी।

कुछ देर बाद जब उन्होंने दोबारा फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुआ। फिर कॉल बैक आया और बताया गया कि प्रताप सिंह के साथ मारपीट हुई है और उसे अस्पताल ले जाया गया है।

गंभीर रूप से घायल प्रताप सिंह को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को फिलहाल पोस्टमार्टम हाउस के शीतगृह में रखा गया है। प्रताप सिंह पंजाब का रहने वाला था। उसके परिजन मंगलवार तक जमशेदपुर पहुंचेंगे, जिसके बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

हत्या के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मौके का निरीक्षण, मजदूरों के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर पूरी घटना की जांच जारी है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: छेड़खानी के विरोध पर परिवार पर हमला, 9 घायल; दो की हालत गंभीर

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सेवा भारती के संस्कार केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सम्पन्न’

जमशेदपुर : सेवा भारती जमशेदपुर के संस्कार एवं स्वावलम्बन केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर बागबेड़ा के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों के…

Spread the love

Jamshedpur : छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

जमशेदपुर :  जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने भुइयांडीह क्षेत्र अंतर्गत छाया नगर में टेंट हाउस गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने तत्काल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *