Jamshedpur: छेड़खानी के विरोध पर परिवार पर हमला, 9 घायल; दो की हालत गंभीर

जमशेदपुर:  टेल्को थाना क्षेत्र के चिड़िया पार्क के पास सोमवार को एक युवती से छेड़खानी का विरोध करने पर उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना में रोशन, रोहित सहित 8–9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा है।

8 महीनों से कर रहा था परेशान
परिजनों ने बताया कि आरोपी पिछले आठ महीनों से नंदनी नाम की युवती के साथ लगातार छेड़खानी कर रहा था। वह रोजाना अश्लील कमेंट करता, रास्ता रोकता और बदसलूकी करता था। परिजन का आरोप है कि पहले भी शिकायत की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे आरोपी और बेखौफ हो गया।

विरोध पर बरसा दिया हमला
सोमवार को आरोपी ने फिर नंदनी के साथ अशोभनीय हरकत करने की कोशिश की। विरोध करने पर वह आक्रोशित हो गया और नंदनी के भाई, मां और अन्य पर लोहे की रॉड व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत सभी को अस्पताल पहुंचाया।

घटना के बाद इलाके में तनाव
सूचना मिलते ही टेल्को पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने लोगों से शांत रहने की अपील की है और जल्द आरोपी को पकड़ने का भरोसा दिया है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया अव्वल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्षों के लिए दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें ‘संबंध समन्वय’ विषय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time