Jamshedpur: पटमदा के जंगल में मिले युवक के शव की पहचान, परिवार में मातम

जमशेदपुर:  पटमदा थाना क्षेत्र के मथुरापुरी जंगल में सोमवार को मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान मंगलवार सुबह कर ली गई। मृतक का नाम कान्हाई महतो (35 वर्ष) है, जो कमलपुर थाना क्षेत्र के बांगुड़दा गांव का रहने वाला था।

परिजनों ने बताया कि कान्हाई मानसिक रूप से बीमार था और काटिन बाजार की एक गल्ला दुकान में मजदूरी करता था। बीते बुधवार सुबह वह शौच के लिए घर से निकला था और फिर वापस नहीं लौटा। सगे-संबंधियों और आसपास के लोगों के बीच काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया।

सूत्रों के अनुसार, बुधवार को कुछ चरवाहों ने उसे माचा स्थित सीएचसी के पास से जंगल की ओर जाते देखा था। पूछने पर उसने कोई जवाब नहीं दिया और तेजी से जंगल में चला गया। बाद में पुलिस को सूचना मिलने पर मथुरापुरी जंगल में उसकी लाश पेड़ से लटकी मिली, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

कान्हाई महतो अपने परिवार में इकलौता पुत्र था। उसके माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। वह अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ रहता था। उसकी तीन बेटियों में बड़ी बेटी की शादी बनकुंचिया गांव में हुई है। पूरे परिवार का गुजर-बसर कान्हाई की मजदूरी पर ही निर्भर था।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नेशनल लोक अदालत में रिकार्ड 310643 केस का निष्पादन, 36.93 करोड़ का मिला राजस्व

जमशेदपुर सिविल कोर्ट में 12 व घाटशिला अनुमंडल न्यायालय में चार बेंच का किया गया था गठन सस्ता, सुलभ व त्वरित न्याय का उचित मंच है लोक अदालतः डालसा सचिव…

Spread the love

Jamshedpur : गो-महिमा और संस्कारों से गूंजेगा जमशेदपुर, 18 से 20 सितंबर तक होगा श्री गो कृपा कथा महोत्सव

कुसुम कमानी ऑडिटोरियम में होगा तीन दिवसीय आयोजन, पूज्य संत गोपाल मणि जी महाराज करेंगे कथा का वाचन पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन, ध्यान फाउंडेशन (चाकुलिया) एवं श्री गोपाल परिवार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time