जमशेदपुर: जमशेदपुर के पास स्थित सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत कमारगोड़ा में एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हलचल मच गई है. गुरुवार सुबह कुछ स्थानीय निवासियों ने सड़क के किनारे शव को देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी.
पुलिस की कार्रवाई और शव का पोस्टमार्टम
सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल, मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.
हत्या की आशंका
प्रारंभिक जांच के अनुसार, मृतक की हत्या तेज धार वाले हथियार से की गई प्रतीत होती है. उसके गर्दन पर कई वार किए गए थे. शव के पास से पुलिस ने कुछ महत्वपूर्ण सामान बरामद किए हैं, जिनमें काले रंग की हीरो होंडा सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन, शराब की बोतल और सिगरेट शामिल हैं.
पुलिस जांच जारी
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस को शक है कि युवक के साथ किसी जान पहचान वाले का विवाद हो सकता है, जिसकी वजह से यह वारदात हुई.
इसे भी पढ़ें : Jadugora: जादूगोड़ा में फरार आरोपी के घर पर इश्तेहार चिपकाया





















































