Jamshedpur : डीबीएमएस कॉलेज के रोट्रैक्ट क्लब ने गरीब बच्चों को 430 किताबें भेंट की

जमशेदपुर : डीबीएमएस कॉलेज के रोट्रैक्ट क्लब द्वारा समाज के वंचित और गरीब बच्चों को कदमा स्थित तुलसी पुस्तकालय में 430 किताबें भेंट की गई. मौके पर मॉडरेटर अंजली गणेशन ने कहा कि विभिन्न विषयों की आकर्षक नई किताबें बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी. शिक्षा के क्षेत्र में पुस्तकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है, आज एक अच्छा पुस्तकालय चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है . छोटे बच्चों के लिए यह किताबें बहुत ही लाभप्रद होंगी. अंग्रेजी, हिंदी, गणित, के अलावा नैतिक शिक्षा प्रदान करने वाली पुस्तक इस पुस्तकालय की अनमोल निधि है. मॉडरेटर अंजली गणेशन, प्राचार्य डॉक्टर जूही समर्पिता,पामेला घोष दत्ता, की उपस्थिति में सरिता सिंह के हाथों में साढे चार सौ पुस्तकें सौंपी गई. काजल महतो एंजेल मुंडा पूजा, पूनम कुमारी, मिराज, अनुराधा आदि ने पुस्तकों को व्यवस्थित करके तुलसी पुस्तकालय में दान किया.

इसे भी पढ़ें : Bahragora: होली और ईद पर शांति बनाए रखने के लिए हुई बैठक

 

Spread the love

Related Posts

Potka : चालियामा में 32वीं ‘अपूर पाठशाला’ शुरू, बांग्ला भाषा संरक्षण की पहल

पोटका : माताजी आश्रम, हाता की ओर से बांग्ला भाषा के संरक्षण और नई पीढ़ी को मातृभाषा से जोड़ने के उद्देश्य से राजनगर प्रखंड के चालियामा गांव में 32वीं ‘अपूर…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा मेन रोड में धूल प्रदूषण से दुकानदार व ग्रामीण परेशान, प्रशासनिक अधिकारियों से कार्रवाई की मांग

गुवा : चाईबासा जिले के बड़ाजामदा मेन रोड में भारी धूल प्रदूषण को लेकर दुकानदारों एवं ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। इस संबंध में स्थानीय दुकानदारों और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time