जमशेदपुर: मानगो-उलीडीह थाना क्षेत्र के सुभाष कॉलोनी की 70 वर्षीय सोमा सरकार की तड़के सांड के हमले में मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब सोमा अपने पति कुशल सरकार के साथ मोहल्ले में सुबह की सैर पर थीं। अचानक बेकाबू सांड ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
कुशल सरकार ने बताया कि वे रोज़ अपनी धर्मपत्नी के साथ मोहल्ले में टहलते हैं। आज सुबह जैसे ही वे सैर कर रहे थे, सामने से अचानक पागल सांड ने उनकी पत्नी पर हमला कर दिया। कुशल सरकार ने कहा कि इतना जोरदार और अचानक हमला उन्होंने अपने जीवन में कभी नहीं देखा। उन्होंने पत्नी के असमय चले जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया।
मौके पर पहुंचे भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने बताया कि नेताओं और नगर निगम के अधिकारियों की सस्ती और झूठी वाहवाही पाने के लिए सांड के पकड़े जाने की झूठी खबरें फैलाई गईं। इन भ्रामक खबरों के कारण लोग भय रहित होकर अपनी दिनचर्या में लगे रहे, इसी दौरान सोमा सरकार अपने पति के साथ मोहल्ले में टहल रही थीं और हमला हुआ।
सोमा सरकार की मौत से उनका परिवार और मोहल्ला सदमे में है। स्थानीय लोग इस हादसे को लेकर गहरे दुख में हैं और प्रशासन से भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: आधी अधूरी नाली ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, छात्रा ने विकास सिंह से की शिकायत


















































