Jamshedpur: जिला कांग्रेस ने की भाजपा प्रवक्ता पर FIR की मांग, राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी पर कांग्रेस सख्त

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस ने मलयालम टीवी चैनल की लाइव डिबेट में भाजपा प्रवक्ता और पूर्व एबीवीपी अध्यक्ष प्रिंटू महादेव द्वारा विपक्ष के नेता राहुल गांधी को “सीने में गोली मारने” की धमकी देने के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है।

जिला कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी बिष्टुपुर थाना पहुंचे और जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में FIR के लिए आवेदन दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा:
“इस तरह की भड़काऊ और संवैधानिक मर्यादाओं के खिलाफ भाषा लोकतंत्र के लिए खतरा है। यह टिप्पणी केवल राहुल गांधी की सुरक्षा पर हमला नहीं है, बल्कि देश की कानून व्यवस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों को भी कमजोर करती है।”

कांग्रेस ने थाना प्रशासन से कहा कि भाजपा प्रवक्ता पर तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में लोकतांत्रिक गरिमा का हनन करने वालों को सबक मिले।

इस मौके पर मौजूद प्रमुख पदाधिकारी थे: आनंद बिहारी दुबे, राजकिशोर यादव, अवधेश सिंह, योगेन्द्र सिंह यादव, ब्रजेन्द्र तिवारी, शफी अहमद खान, रजनीश सिंह, संजय सिंह आजाद, अंसार खान, बिजेन्द्र पाण्डेय, विरेंद्र पाण्डेय, अधिवक्ता नलिनी सिन्हा, रंजीत राम, राजीव मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, और कई अन्य पदाधिकारी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Chaibasa: हाईकोर्ट ने रामाशंकर पांडेय के निष्कासन आदेश पर लगाई रोक, पूजा अवकाश के बाद होगी अगली सुनवाई

Spread the love

Related Posts

Muri : कारगिल शहीद नागेश्वर महतो के सम्मान में कारगिल मेला का आयोजन 

मुरी : सिल्ली विस के बांसिया में कारगिल शहीद नागेश्वर महतो के सम्मान में विशाल कारगिल मेला का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि विधायक अमित महतो ने कारगिल शहीद…

Spread the love

Jamshedpur : बिरसानगर में अज्ञात युवकों ने दुकानदार के साथ की मारपीट, प्राथमिकी दर्ज, हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस 

जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-4 स्थित शंकर स्टोर में अज्ञात युवकों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह घटना…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *