Jamshedpur: घरेलू तनाव बना जानलेवा, 43 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर दी जान

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित सुपरवाइजर फ्लैट में बुधवार देर शाम एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 43 वर्षीय सारिका देवी, पत्नी लोक विजय के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, दोपहर में खाना खाने के बाद सारिका देवी और उनके पति के बीच विवाद हुआ था। इसी तनाव के कुछ घंटे बाद उन्होंने फांसी लगा ली। परिजन उन्हें तुरंत टीएमएच अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लोक विजय टाटा स्टील में कार्यरत हैं। परिवार में उनकी 20 वर्षीय बेटी भी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। गुरुवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पति-पत्नी के विवाद के कारणों की पड़ताल कर रही है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: जोजोबेड़ा शिव मंदिर के पास देर रात गेट और ग्रिल एंगल चोरी, फ़िल्मी स्टाइल में पकड़े गए चार आरोपी

Spread the love

Related Posts

Jamshedour : न्युवोको ने नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के पास नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया. शिविर का उद्देश्य जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के आसपास के…

Spread the love

Jamshedpur : कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर उठाए सवाल, कहा मनमोहन सिंह का अपमान क्या सिखों का नहीं था ?

किसान आंदोलन को खालिस्तान आंदोलन कहा गया जमशेदपुर :  क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री को गद्दार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *