Jamshedpur: फायर अलर्ट! जमशेदपुर के मॉल्स में चला मॉक ड्रिल

जमशेदपुर:  उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर अग्निशमन विभाग ने अग्नि सुरक्षा को लेकर शहर के प्रमुख मॉल्स और व्यावसायिक परिसरों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया. इसका उद्देश्य आम लोगों और कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में उचित प्रतिक्रिया और बचाव के उपायों की जानकारी देना था.

आज साकची के सुपर सेंटर और ट्रेंड्स मॉल, जुगसलाई स्थित दयालवधवन टावर और ट्रेंड्स मॉल में मॉक ड्रिल की गई. इस दौरान अग्निशमन विभाग की टीम ने उपस्थित लोगों को बताया कि आपात स्थिति में कैसे घबराए बिना सुरक्षित निकासी की जा सकती है.

अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझाने वाले यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) और अन्य जरूरी उपकरणों के प्रयोग की विधि भी समझाई. प्रतिभागियों ने इन उपकरणों का प्रयोग कर वास्तविक परिस्थितियों जैसा अभ्यास भी किया.

जिला प्रशासन नियमित रूप से ऐसे मॉक ड्रिल और प्रशिक्षण सत्र आयोजित कर रहा है ताकि नागरिकों की प्रतिक्रिया क्षमता बेहतर हो और वे आपात स्थितियों में सजग रह सकें.

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: जस्टिस तरलोक सिंह चौहान बने झारखंड के 17वें मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

 

Spread the love

Related Posts

Gua : विजय- टू खदान चालू नहीं होने से बड रहा है जनाक्रोश : पूनम गिलुवा

गुवा : टाटा स्टील की विजय- टू खदान को चालू कराने की मांग पर ग्रामीणों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। इस संदर्भ में नोवामुंडी प्रखण्ड प्रमुख पूनम गिलुवा ने…

Spread the love

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time