Jamshedpur: बर्मामाइंस में वर्चस्व को लेकर ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग

जमशेदपुर:  बर्मामाइंस मुस्लिम बस्ती में मंगलवार को देर रात वर्चस्व को लेकर ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग की गई, वहीं चापड़ से भी हमला किया गया. इस दौरान थोड़ी देर के लिए बस्ती के लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया था. घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. इस घटना में गुलाम और मो शाहरुख को चोट आई है. दोनों पर धारदार हथियार से हमला किया गया. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई.

घटना स्थल से पुलिस नेबरामद किए खोखा और लोडेड मैगजीन

 

इसे भी पढ़ेः Jamshedpur: Samay Construction के निदेशकों के विवाद में नया मोड़, राजेश कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कंपनी पर लगाया अवैध रूप से हटाने का आरोप

जानकारी के अनुसार बस्ती में अफजल खुले आम नशे का कारोबार करता है. इसे लेकर बस्ती के लोगों ने कई बार पुलिस से शिकायत भी की. वहीं अफजल और शाहिद का पुराना विवाद चल रहा है. मंगलवार शाम अफजल के गैंग के रज्जाक ने शहीद के साथ मारपीट की थी. इसके बाद शहीद ने भी रज्जाक को देख लेने की बात कही. इसी को लेकर रात 10.30 बजे अफजल अन्य युवकों के साथ बस्ती में पहुंचा और ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग करने लगा. भागने के दौरान हथियार मौके पर ही गिर गया. पुलिस ने मौके से एक लोडेड मैगजीन, पांच खोखा, एक देसी कट्टा और चापड़ बरामद किया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Spread the love

Related Posts

Gamharia : आंजनेय इस्पात कंपनी में चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, छोटा हाथी जब्त

गम्हरिया : गम्हरिया थाना क्षेत्र में स्थित आंजनेय इस्पात लिमिटेड कंपनी के स्टोर रूम से हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में 6 आरोपियों को…

Spread the love

Jamshedpur : अर्चना दुबे की जीत पर बधाई देने वालों का तांता, 17 को जुगसलाई प्रदीप मिश्रा चौक से निकलेगा विजय जुलूस

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के चुनाव में वाइस चेयरमैन निर्वाचित अर्चना दुबे को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा. जमशेदपुर प्रखंड मुख्यालय में ज्योंहि उनके निर्वाचित होने की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time