Jamshedpur: मछली बाजार के दुकानदारों को राहत, नगर उप आयुक्त ने लिया बड़ा निर्णय

जमशेदपुर: आज दिनांक 7 मार्च को एनसीपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता डॉ. पवन पांडेय ने साकची मछली मार्केट के दुकानदारों की समस्याओं को लेकर जमशेदपुर के नोटिफाइड नगर उप आयुक्त से मुलाकात की. इस मुलाकात में डॉ. पांडेय ने बताया कि साकची मछली मार्केट में लगभग 45 वर्षों से दुकानदार मछली बेचकर अपना और अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं.

45 साल पुरानी दुकान की समस्या

डॉ. पवन पांडेय ने नगर उप आयुक्त से बताया कि 05 मार्च को नोटिफाइड नगर के कर्मचारियों ने एक दुकानदार को नई जगह आवंटित करने की बात कही थी. यह जगह उन दुकानदारों की थी, जो 45 वर्षों से यहां मछली की दुकान चला रहे हैं, जिसमें राजेन्द्र साव और गुलाम अरबी शामिल हैं. उन दुकानदारों के लिए यह एक गंभीर समस्या बन गई, क्योंकि उन्हें बताया गया कि उनकी दुकान की जगह माप दी गई थी.

मिस्त्री द्वारा दुकान निर्माण की कोशिश

इसके बाद, जिन दुकानदारों को नई जगह आवंटित की गई थी, उन्होंने मिस्त्री को बुलाकर उस स्थान पर स्थाई दुकान बनाने की शुरुआत की. यह देखकर स्थानीय दुकानदारों में घबराहट फैल गई और उन्होंने इसका विरोध किया.

नगर उप आयुक्त का सकारात्मक कदम

इस मामले पर नगर उप आयुक्त कृष्ण कुमार ने सीटी मैनैजर जय गुरीया से पूरी जानकारी ली और स्पष्ट किया कि किसी भी दुकानदार को साकची मछली मार्केट से नहीं हटाया जाएगा. भविष्य में इन दुकानदारों को नोटिफाइड नगर द्वारा व्यवस्थित तरीके से दुकान आवंटित की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल सभी दुकानदार अस्थाई रूप से दुकान लगाते रहें और आपस में समायोजन कर स्थान का बंटवारा करें. इसके अलावा, दुकानदारों से साकची मछली मार्केट की सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई.

दुकानदारों का आभार

डॉ. पवन पांडेय ने इस निर्णय के लिए नगर उप आयुक्त  कृष्ण कुमार का धन्यवाद किया और साकची मछली मार्केट के सभी दुकानदारों की ओर से उनका आभार व्यक्त किया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: अवैध शराब व्यापार पर बड़ा वार, 210 लीटर शराब जब्त – देखें Video


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : करम महोत्सव में शामिल होने के लिए राज्यपाल और रक्षा राज्य मंत्री को कुड़मी सेना ने किया आमंत्रित

जमशेदपुर : बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में कुड़मी सेना की ओर से 27 सितंबर को होने वाले करम महोत्सव में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया…

Spread the love

Jamshedpur : जनता के पैसे से बना चांडिल का एकमात्र श्मशान घाट में हो रहा हैं अंधेरे में अंतिम संस्कार, बुनियादी सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ रहा मुक्ति धाम 

जमशेदपुर : पड़ोसी जिला सरायकेला-खरसावां के चांडिल में स्थानीय लोगों के सामूहिक प्रयास और 15 लाख रूपये की लागत से निर्मित चांडिल का एकमात्र मुक्ति धाम (श्मशान घाट) आज अपनी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time