Jamshedpur: नि:शुल्क कांवर यात्रा का पंजीयन कार्य पूरा, 572 महिलाएं – 428 पुरुष कांवरिया 25 जुलाई को होंगे रवाना

जमशेदपुर:  श्रावण मास की पुण्य तिथि 25 जुलाई को बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ द्वारा आयोजित नि:शुल्क कांवर यात्रा में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालुओं का पंजीयन कार्य संपन्न हो गया है. सोनारी स्थित बाबा भूतनाथ मंदिर परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने दी.

उन्होंने बताया कि इस वर्ष कुल 1000 कांवरियों में 572 महिलाएं और 428 पुरुष शामिल हैं. इनमें अधिकांश वे श्रद्धालु हैं जो प्रत्येक वर्ष इस यात्रा में सहभागी बनते हैं.

कांवर यात्रा के दौरान भीड़भाड़ को देखते हुए जत्थे के हर सदस्य को पीली रंग की गंजी और टोपी दी जाएगी, जिससे उनकी पहचान आसानी से हो सके. सभी के गले में मोबाइल नंबर और फोटो युक्त पहचान पत्र भी लटकाया जाएगा.

कांवर पथ पर संघ द्वारा रेडियम युक्त वेशभूषा पहने सेवक तैनात रहेंगे जो साइकिल से गश्त करेंगे और वॉकी-टॉकी से संवाद बनाए रखेंगे. जत्थे में शामिल कांवरियों की सुरक्षा के लिए एक डॉक्टर और दो नर्स नियुक्त किए गए हैं. जमशेदपुर से एक एंबुलेंस भी रवाना होगी जो आपात स्थिति में तत्परता से सहायता करेगी.

पूरे मार्ग में आठ पड़ाव आरक्षित किए गए हैं, जहां श्रद्धालु विश्राम और भोजन कर सकेंगे. प्रत्येक पड़ाव पर निजी जनरेटर की व्यवस्था रहेगी. श्रद्धालुओं की सांस्कृतिक ऊर्जा बनाए रखने के लिए मध्य प्रदेश के रीवा से आए कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे.

संघ की ओर से लगभग 150 सेवक एक दिन पूर्व ही सुल्तानगंज रवाना होंगे ताकि वहां समुचित व्यवस्था की जा सके. कांवरिए जमशेदपुर से सुल्तानगंज तक कोच बस, ट्रेन और छोटी गाड़ियों से जाएंगे.

संवाददाता सम्मेलन में विकास सिंह के अलावा किशोर बर्मन, आशुतोष सिंह, अरविंद महतो, प्रकाश वर्मा, छोटेलाल सिंह, अजय लोहार, सुनील सिंह समेत कांवर यात्रा में शामिल होने वाली कई महिलाएं उपस्थित रहीं.

 

इसे भी पढ़ें : देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट Durand Cup का Jamshedpur में होगा उद्घाटन

Spread the love

Related Posts

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Jamshedpur : सर्किट हाउस नारायणी धाम में रंगारंग नृत्य और लोकगीत के साथ मना गणगौर उत्सवगोर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी…

जमशेदपुर। शनिवार को शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में बड़ी गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time