Jamshedpur : गोलमुरी एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान में मना महिला दिवस

 

जमशेदपुर :  एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान गोलमुरी के संस्थान परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसपर समारोह आयोजित हुई। समारोह का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य प्रीता जॉन द्वारा सभी महिला सदस्यों को पुष्पगुच्छ देकर हुआ। इसके पश्चात संस्थान से जुड़ी हर एक महिला सदस्य को सम्मानित किया गया एवं सभी ने मिलकर केक कटिंग कर अंतरराष्ट्रीय महिलाएं दिवस की शुभकामनाएं एक दूसरे को दी। संस्थान की प्राचार्य प्रीत जॉन ने कहा की आज के इस नई दौर में हर क्षेत्र में महिला-पुरुषों को समान सम्मान दिया जाता है।

महिला दिवस की शुभकामनाएं दी

उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के पर्याप्त अवसर मिलते हैं। जिन महिलाओं को घर और काम के बीच बहुत ही संतुलित भूमिका निभानी होती है, उन्हें अपनी विशिष्टता और उपलब्धियों पर गर्व करना चाहिए। वही उप प्राचार्य रमेश राय ने संस्थान से जुड़ी सभी महिलाएं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा आज महिलाएं दुनिया के सभी क्षेत्रों में अपनी उपलब्धि एवं प्रतिभा के कारण विशिष्ट पद पर बनी है। सभी कार्यों में महिलाओं के शामिल करने को सराहनीय बताया। समारोह में
संस्थान के शिक्षक गण, स्टाफ एवं कई महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में संस्थान के प्राचार्य प्रीता जॉन के साथ प्रीति, मिथिला , ज्योति मंजुला , वीणा , मनीषा ,इतिश्री, सरिता, शर्मिष्ठा, सागरिका, स्मृति, शिल्पा एवं अन्य शिक्षक गण मौजूद रही।

 

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड के कई गांवों में धूमधाम से मना स्नान पूर्णिमा महोत्सव, गजानन वेश में भगवान ने दिए दर्शन

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खामार, लाऊडोंका, मानुषमुड़िया, पांचरूलिया और पारुलिया,मौदा व बाजार स्थित जगन्नाथ मंदिर समेत कई गांवों में स्थानीय जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा सोमवार को देव…

    Spread the love

    Gua : गुवा में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

    गुवा : गुवा के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आंगनबाड़ी…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time