Jamshedpur : स्वर्ण रेखा नदी के गर्भ से निकला ‘विशालकाय रहस्य’, द्वितीय विश्व युद्ध का बम होने की आशंका से ग्रामीणों में दहशत

बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले अंतर्गत बहरागोड़ा प्रखंड का पानीपड़ा घाट मंगलवार को उस समय ‘कुरुक्षेत्र’ में तब्दील हो गया, जब नदी किनारे अवैध बालू उत्खनन के दौरान एक विशालकाय लोहे की वस्तु बरामद हुई। इस खोज के बाद पूरे इलाके में यह चर्चा आग की तरह फैल गई है कि यह द्वितीय विश्व युद्ध के समय का कोई अविस्फोटित शक्तिशाली बम (Live Bomb) हो सकता है।मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह कुछ स्थानीय लोग पानीपड़ा घाट पर अवैध बालू की खुदाई कर रहे थे। काफी गहराई पर जाने के बाद फावड़ा किसी बेहद सख्त धातु से टकराया। ग्रामीणों को लगा कि शायद कोई पुराना खजाना या अवशेष है, लेकिन खुदाई पूरी होने पर जो बाहर निकला, उसने सबके होश उड़ा दिए। बाहर निकली वस्तु लोहे की बनी है, जो दिखने में काफी भारी और किसी मिसाइल या बम के आकार की है।
ऐतिहासिक संबंध और दहशत का कारण:-
ग्रामीणों के बीच दहशत की मुख्य वजह बहरागोड़ा का ऐतिहासिक सैन्य महत्व है।वहीं द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बहरागोड़ा और आसपास के क्षेत्रों (जैसे चाकुलिया) में मित्र राष्ट्रों के महत्वपूर्ण हवाई अड्डे हुआ करते थे।
बुजुर्गों का मानना है कि उस दौर में यहां भारी मात्रा में गोला-बारूद का भंडारण और परिवहन होता था। ऐसे में नदी की तलहटी में मिला यह ‘लोहा’ कोई साधारण वस्तु नहीं, बल्कि दशकों पुराना जिंदा बम हो सकता है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई विशेषज्ञ टीम यहां नहीं पहुंची है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साकची धालभुम क्लब में धूमधाम से मना जीण माता का भव्य 20वां वार्षिक महोत्सव, महा मंगल पाठ में शामिल हुई 1501 महिलाए

गोरया की महारनी हैं जिसे मैं प्यार करता हुॅ…. जैसे भजनों पर झूमे श्रद्धालुगण जमशेदपुर : शहर की धार्मिक संस्था श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर द्धारा साकची धालभुम क्लब मैदान…

Spread the love

Potka : रामनवमी के पहले खराब चापानलों की मरम्मत शुरू, राहगीर व श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

पोटका : हाता चौक स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप खराब पड़े चापाकल की मरम्मत शाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत कराई गई। स्थानीय लोगों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time