Jamshedpur: जमशेदपुर पुलिस की रात भर चली विशेष छापेमारी में 77 आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर : शनिवार की रात जमशेदपुर पुलिस ने जिले भर में अपराधियों के खिलाफ एक समकालीन और वृहद अभियान चलाया. इस अभियान की शुरुआत रात 8 बजे से हुई. यह विशेष कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर अंजाम दी गई, जिसमें पुराने आपराधिक मामलों के दागी, फायरिंग के आरोपी और वांछित अपराधियों को चिन्हित कर घेराबंदी की गई.

अभियान के तहत 365 आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों और 159 फायरिंग से संबंधित आरोपियों का भौतिक सत्यापन किया गया.
इसके अलावा 77 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें कई पुराने मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे अपराधी शामिल हैं.

पुलिस टीमों ने जिले भर में स्थित 125 होटल, लॉज और अतिथि गृहों की गहन जांच की.
रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य भीड़भाड़ वाले संवेदनशील स्थलों पर संदिग्धों की तलाशी ली गई.
खानाबदोश और अस्थायी रूप से रहने वालों की पहचान कर पूछताछ भी की गई.

इस व्यापक अभियान के लिए गोलमुरी पुलिस केंद्र से अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी.
अभियान में सभी थाना प्रभारी, अंचल निरीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक स्वयं भाग ले रहे थे.
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और पुलिस अधीक्षक (नगर) पूरे अभियान की स्वयं निगरानी करते रहे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: खो-खो में फिर गूंजेगा पूर्वी सिंहभूम का नाम, जिला स्तरीय जूनियर व सीनियर चैंपियनशिप की तैयारी अंतिम दौर में

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

Spread the love

Potka : हर घर तिरंगा अभियान में रंभा कॉलेज के विद्यार्थियों ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

पोटका : “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, खासमहल एवं जुगसलाई सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time