Jamshedpur: संविधान बचाओ रैली में कांग्रेस का सामाजिक न्याय पर जोर, राहुल गांधी के संदेश को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जादूगोड़ा चौक पर ‘संविधान बचाओ रैली’ का आयोजन किया गया. सभा का नेतृत्व अनुसूचित जाति विभाग के समन्वयक रंजीत राम ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी उपस्थित थे.

सभा को संबोधित करते हुए बलजीत सिंह बेदी ने कहा कि राहुल गांधी संविधान की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं. कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे उनके संदेश को समयबद्ध तरीके से हर घर तक पहुंचाएं.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास त्याग, तपस्या और बलिदान का रहा है, और यह पार्टी संविधान की आत्मा की रक्षक रही है.

जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने सभा को संबोधित करते हुए सरना धर्म कोड को जल्द लागू करने की मांग केंद्र सरकार से की. उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज को आज भी संविधानिक अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है. उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जन समस्याओं पर जनांदोलन की तैयारी करें.

आनंद बिहारी दुबे ने अनुच्छेद 15(5) का हवाला देते हुए कहा कि इससे राज्य को निजी शिक्षण संस्थानों में भी आरक्षण लागू करने का अधिकार है, जिसे झारखंड सरकार अविलंब लागू करे.
उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना की लड़ाई को राहुल गांधी ने सड़क से संसद तक लड़ा और आज केंद्र सरकार का उसका समर्थन करना कांग्रेस की नैतिक जीत है.

सभा में वक्ताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, UCIL की CSR नीति, और माइंस के कुप्रभाव को लेकर भी केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा.
वक्ताओं में सुबोध सिंह सरदार, हेमेंद्र हांसदा, राजकिशोर यादव, अवधेश सिंह जैसे नेताओं ने स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया.

सभा का संचालन मंडल अध्यक्ष सुभाष सिंह ने किया और प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार साह ने स्वागत भाषण दिया.
सभा में सीताराम सोरेन, लासा मुर्मू, रंजन बाजराय, लक्ष्मण चंद्र बाग, ब्रजेंद्र तिवारी, गुलाम सरबर, सलीम खान, अमित श्रीवास्तव, नीरज सिंह, संजय सिंह आज़ाद सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जमशेदपुर पुलिस की रात भर चली विशेष छापेमारी में 77 आरोपी गिरफ्तार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम शुरू

जादूगोड़ा : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में सोमवार से ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस नवाचार कार्यक्रम के तहत बच्चे प्रार्थना सभा में अपनी मातृभाषा में ‘अपने…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग चिंतित, विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री से मांगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

बैंक डकैती, चोरी, छिनतई, मारपीट और गोलीबारी जैसी घटनाओं पर जताई चिंता त्योहार एवं शादी के सीजन को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की मांग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time