Jamshedpur: छतरपुर में झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया बूथ स्तर तक संवाद

जमशेदपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत संगठनात्मक गतिविधियां तेज़ हो गई हैं. इस क्रम में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बन्ना गुप्ता को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है.

बन्ना गुप्ता ने छतरपुर जिले के बिजावर विधानसभा क्षेत्र के जानकी निवास और ईशानगर में कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा वार बैठकें कीं.
इन बैठकों में ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, बीएलए, जनप्रतिनिधि एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

बन्ना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती की बुनियाद बूथ स्तर पर सक्रियता और स्पष्ट पहचान में है. उन्होंने जोर दिया कि वरिष्ठ नेताओं और पूर्व विधायकों के अनुभव को संगठनात्मक नीति में समाहित किया जाए, युवा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर नेतृत्व की भूमिका में लाया जाए, हर स्तर पर संवाद के ज़रिए जनता से सीधा जुड़ाव स्थापित किया जाए

पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को मज़बूत करने के लिए ज़रूरी है कि नए सदस्यों को जोड़ा जाए, पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाए, जन संवाद और मतदाता संवाद को केंद्र में रखा जाए, संगठन को पंचायत, वार्ड और बूथ स्तर तक मजबूत किया जाए. उन्होंने यह भी बताया कि आगामी दिनों में जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया भी पारदर्शिता के साथ की जाएगी.

बन्ना गुप्ता के नेतृत्व में चले इस संवादात्मक अभियान ने छतरपुर जिले में कांग्रेस के भीतर सक्रिय ऊर्जा का संचार किया है. कार्यकर्ताओं की उपस्थिति, सवाल-जवाब और सुझावों के आदान-प्रदान ने यह स्पष्ट किया कि कांग्रेस संगठनात्मक पुनर्निर्माण की राह पर गंभीरतापूर्वक अग्रसर है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: संविधान बचाओ रैली में कांग्रेस का सामाजिक न्याय पर जोर, राहुल गांधी के संदेश को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

Spread the love

Related Posts

Adityapur : आदित्यपुर में अवैध संबंध को लेकर युवक पर चली थी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में युवक पर गोली चलाने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने…

Spread the love

Potka : मुकुंदसाईं में राधा-गोविंद मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में 151 कन्याएं कलश यात्रा में हुई शामिल 

पोटका : पोटका प्रखंड के मुकुंदसाईं गांव में राधा गोविंद क्लब के तत्वावधान में राधा-गोविंद मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को 151 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा निकाली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *