Jamshedpur: खो-खो में फिर गूंजेगा पूर्वी सिंहभूम का नाम, जिला स्तरीय जूनियर व सीनियर चैंपियनशिप की तैयारी अंतिम दौर में

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला खो-खो एसोसिएशन की ओर से आगामी जिला स्तरीय जूनियर एवं सीनियर बालक-बालिका चैंपियनशिप 2025 के सफल आयोजन को लेकर एक आवश्यक बैठक का आयोजन साकची स्थित आमबागान स्काउट-गाइड सभागार में किया गया.
बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष श्याम शर्मा ने की, जिसमें आयोजन से जुड़े तमाम महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जूनियर एवं सीनियर वर्ग की चैंपियनशिप आगामी 22 जून 2025, रविवार को प्रातः 7:30 बजे से आयोजित की जाएगी.इस प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी स्कूल, प्लस टू विद्यालय, महाविद्यालय और पंजीकृत खेल क्लबों की टीमें भाग लेंगी.

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से लाना होगा.
टीम निबंधन से संबंधित जानकारी के लिए संगठन के पदाधिकारी दयाल सिंह मेहरा (मो. 9031928591) से संपर्क किया जा सकता है.

चैंपियनशिप के समापन पर चयनित खिलाड़ी आगामी जुलाई 2025 के प्रथम सप्ताह में आरंभ होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे. इसके साथ ही जिले की मजबूत खो-खो टीम का चयन भी इसी चैंपियनशिप के उपरांत किया जाएगा.

चैंपियनशिप की तैयारी के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है और जिम्मेदारियों का स्पष्ट विभाजन किया गया है.
बैठक में जिला सचिव विक्टर विजय ने सभी यूनिटों से अपील की कि वे अधिकतम संख्या में टीमों की भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि एक सशक्त टीम का चयन हो सके. साथ ही उन्होंने पूर्व खो-खो खिलाड़ियों से भी सक्रिय सहयोग की अपेक्षा जताई.

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा, ताकि युवाओं में खेल के प्रति प्रोत्साहन बढ़े. इस बैठक को सफल बनाने में विक्टर विजय, श्याम शर्मा, अजय शर्मा, डब्लू रहमान, दयाल सिंह मेहरा (तकनीकी प्रमुख), अरबाज हुसैन, वीरेंद्र कुमार मिश्रा, आकांक्षा कुमारी, राजकुमार सिंह, नरेश कुमार, श्रीकांत कुमार, बेबी कुमारी, आशा कुमारी सहित अन्य ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: विश्व वरिष्ठ नागरिक दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर जमशेदपुर में विशेष कार्यक्रम

Spread the love

Related Posts

Potka : अंतिम व्यक्ति तक अनाज पहुंचने वाला आज खुद आर्थिक संकट से गुजर रहा : अनवर अली

पोटका के पीडीएस डीलर मैना सरदार का आकस्मिक निधन, डीलर संघ ने की आर्थिक मदद पोटका : हल्दीपोखर के जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदार मैना सरदार का आकस्मिक निधन 28…

Spread the love

Jamshedpur : DIG ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विधि व्यवस्था की समीक्षा की, पर्व-त्योवहार में विशेष सतर्कता बरतने का दिया निर्देश

जमशेदपुर :  कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किसपोट्टा के नेतृत्व में जिले के तमाम वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक से पहले जमशेदपुर पुलिस मुख्यालय में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *