जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र के लिंक रोड पर शुक्रवार सुबह टहल रहे एक फुटबॉल खिलाड़ी से नकाबपोश अपराधियों ने पिस्तौल की नोक पर सोने की चेन लूट ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, फुटबॉल खिलाड़ी रामदेव सिंह रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे। करीब सुबह 6 बजे लिंक रोड के पास बाइक सवार दो युवक अचानक उनके पास पहुँचे और पिस्तौल तान दी।
प्रत्यक्षदर्शी एस. एल. दास के अनुसार, दोनों अपराधियों ने हथियार दिखाकर डराया और रामदेव सिंह के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग घबरा गए।
घटना की सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें :