Jamshedpur: जदयू ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती, माल्यार्पण कर किया नमन

जमशेदपुर:  भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) उलीडीह थाना समिति ने आज विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में जदयू के नेता और कार्यकर्ता उलीडीह आदिवासी हाई स्कूल के समीप स्थित बिरसा स्मारक पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने “भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें” के जयघोष के साथ समाज सुधार, जनजागरण और आदिवासी अधिकारों के प्रति उनके अमूल्य योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा सिर्फ आदिवासी समाज ही नहीं, बल्कि पूरे देश के स्वतंत्रता आंदोलन और सामाजिक चेतना के प्रेरक हैं। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को एकता, संघर्ष और आत्मसम्मान की राह दिखाती हैं।

जदयू नेताओं ने इस अवसर पर संकल्प लिया कि वे बिरसा मुंडा के सपनों के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने और सामाजिक न्याय को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में जदयू जिला प्रवक्ता आकाश शाह, जदयू उलीडीह महामंत्री मनोज गुप्ता, परविंदर राम, विजेंद्र सिंह, राहुल तिवारी, आनंद पांडे और योगेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पंचगव्य चिकित्सा और सुरक्षित जीवनशैली को बढ़ावा विषय पर परिचर्चा में आईसीएमआर के वैज्ञानिक लेंगे हिस्सा

पंचगव्य चिकित्सा पद्धति में सभी रोगों का सफल इलाज : डॉ मदन सिंह कुशवाहा जमशेदपुर : पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धति पंचगव्य चिकित्सा एवं सुरक्षित खाद्य (Safe Food) के महत्व पर…

Spread the love

Potka : नाबालिग बच्चों के बाइक चलाने पर लगे रोक, भाजपा नेत्री ने एसएसपी को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की 

पोटका : क्षेत्र में नाबालिग बच्चों द्वारा धड़ल्ले से बाइक चलाने और बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर भाजपा नेत्री सह हल्दीपोखर पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने कड़ा रुख…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time