Jamshedpur: JDU महिला मोर्चा 19 जून को करेगी महिला सम्मान सम्मेलन का आयोजन

जमशेदपुर: जनता दल (यूनाइटेड) महिला मोर्चा के तत्वावधान में आगामी 19 जून को एक भव्य महिला सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. यह सम्मेलन बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा.

सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय शामिल होंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रेणु पाणिकर की उपस्थिति रहेगी. कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष अमृता मिश्रा करेंगी.

यह जानकारी देते हुए अमृता मिश्रा ने कहा कि सम्मेलन के दो प्रमुख उद्देश्य हैं – महिला सदस्यता अभियान को गति देना, उन महिलाओं को सम्मानित करना, जिन्होंने वर्षों से समाज या संगठन में कार्य करते हुए भी अपेक्षित पहचान नहीं पाई है. उन्होंने कहा कि “अनेक महिलाएं वर्षों से सक्रिय भूमिका में हैं, फिर भी उन्हें उचित मान्यता नहीं मिल पाई है. सम्मान से कार्यक्षमता बढ़ती है, और इसी सोच के तहत यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है.”

सम्मेलन में समाज के विविध क्षेत्रों से आईं महिलाओं को आमंत्रित किया गया है. यह आयोजन न केवल संगठनात्मक विस्तार का प्रयास है, बल्कि महिलाओं के सामाजिक योगदान को रेखांकित करने की एक सकारात्मक पहल भी है.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: राशन वितरण की समीक्षा में निकली कमियाँ, सख्त मोड में प्रशासन

Spread the love

Related Posts

Gua : झारखंड महिला श्रमिक यूनियन का होली मिलन समारोह आयोजित

गुवा : झारखंड महिला श्रमिक यूनियन गुवा की महिलाओं द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल…

Spread the love

Jamshedpur : बोड़ाम के मिर्जाडीह में देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह में सोमवार को ग्रामीणों की सतर्कता से एक युवक को देसी कट्टा के साथ पकड़ लिया गया। जानकारी के अनुसार कपाली क्षेत्र निवासी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *