Jamshedpur : जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी की पीट–पीटकर की गई हत्या

 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत गदडा में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसियों ने संजीव श्रीवास्तव (54) की पिटाई कर दी। घटना के बाद परिजनों ने संजीव को घायल अवस्था में इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान संजीव की मौत हो गई। संजीव की बेटी पिंकी ने बताया कि संजीव कनवाई चालक है और ज्यादातर घर से बाहर ही रहते है। घर में चार बहने की रहती है। पड़ोस में रहने वाले लोगों ने जमीन को लेकर अक्सर विवाद चला आ रहा है। कई बार मारपीट भी हुई है। मामला परसुडीह थाना में भी गया है जहां दोनों पक्षों में समझौता हो जाता था।

थाना में शिकायत करने पर मदद नहीं की गई 

सोमवार रात को संजीव घर के बाहर खड़े थे तभी पड़ोस में रहने वाले संतोष, आनंद, रोहित और आयुष समेत दो अन्य लोगों ने संजीव को घेर लिया और लात घुसों से उनकी पिटाई शुरू कर दी। पिटाई करने के बाद सभी संजीव को घायल अवस्था में छोड़कर भाग गए। पिंकी ने आरोप लगाया कि जब वह इसकी शिकायत करने थाने गई तो थाना में उनकी मदद नहीं की गई। संजीव को टाटा मोटर्स अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: बलिदानियों की याद में, माँ भारती के सम्मान में, काले ने भरी हुंकार देखें Video – अखंड तिरंगा यात्रा 23 मार्च को

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *