Jamshedpur : टोनी सिंह हत्याकांड मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, देसी पिस्तौल व कारतूस बरामद

जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह ओपी क्षेत्र में 15 नवंबर 2024 को हुए टोनी सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी मोनी मोहंती उर्फ चितरंजन मोहंती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस भी बरामद की हैं। बुधवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने मामले का खुलासा किया। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि इस मामले में पहले से ही तीन नामजद आरोपी अविनाश सिंह, उत्तम मंडल और नितेश पोद्दार को गिरफ्तार हो गए है। अब मोनी मोहंती की गिरफ्तारी के साथ इस हत्याकांड के सभी आरोपी पुलिस की पकड़ में आ गए हैं। पुलिस ने मोनी मोहंती को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : तम्बाकू उत्पादों की बिक्री पर सख्ती, स्कूल व कॉलेज के आस-पास चलाया गया जांच अभियान

घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो उत्तम मंडल के घर से जब्त

बता दे कि 15 नवंबर की रात उलीडीह थाना अंतर्गत डिमना बस्ती उमा टिफिन के पास टोनी सिंह समेत उसके साथी विष्णु टुडू, शंभू सिंह, फिरोज समेत अन्य शराब पी रहे थे। इसी क्रम में रास्ते से स्कार्पियो में गुजर रहे उत्तम मंडल और कांग्रेस नेता नीतीश पोद्दार की टोनी सिंह व उसके साथियों ने मिलकर पिटाई कर दी थी। मार खाने के बाद उत्तम और नीतीश सुवर्णरेखा कॉलोनी में अविनाश सिंह के पास पहुंचा। वहां उन्होंने अविनाश सिंह को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद तीनों ने वहां शराब पी। शराब पीने के बाद अविनाश सिंह हथियार लेकर आया। उत्तम मंडल और नीतीश पोद्दार को देख टोनी सिंह ने कार से डंडा निकालने का प्रयास किया। इसी बीच अविनाश सिंह ने उसपर फायरिंग कर दी। अविनाश ने दूसरी फायरिंग टोनी के साथी विष्णु पर की। विष्णु भी घायल हो गया था। फायरिंग करने के बाद सभी फरार हो गये थे। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो उत्तम मंडल के घर से जब्त की। जबकि घटनास्थल से तीन खोखा बरामद की।

इसे भी पढ़ें : jamshedpur : विमेंस यूनिवर्सिटी की चांदमणि व हेमंती दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में होंगी शामिल

Spread the love

Related Posts

Gua : विजय- टू खदान चालू नहीं होने से बड रहा है जनाक्रोश : पूनम गिलुवा

गुवा : टाटा स्टील की विजय- टू खदान को चालू कराने की मांग पर ग्रामीणों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। इस संदर्भ में नोवामुंडी प्रखण्ड प्रमुख पूनम गिलुवा ने…

Spread the love

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time