- 27 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद, आरोपियों का आपराधिक इतिहास उजागर
जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत आजाद खटाल मैदान के पास पुलिस ने नशा कारोबार में लिप्त दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के निर्देशन में जुगसलाई थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित छापामारी कर मौके से 27 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की, जिसका कुल वजन 7.66 ग्राम बताया गया है। इसके अलावा एक स्मार्टफोन और एक कीपैड मोबाइल भी जब्त किया गया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर के सोनारी से बिहार पुलिस ने लड़की को बरामद किया, पांच साल पहले घर से हुई थी लापता
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से नशा कारोबार पर लगा अंकुश
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. दानिश (34 वर्ष), निवासी पुरानी बस्ती रोड, आजाद खटाल और शहजादा अंसारी (33 वर्ष), निवासी महतोपाड़ा रोड, राजाराम बाड़ी, थाना जुगसलाई के रूप में हुई है। इस संबंध में जुगसलाई थाना कांड संख्या 131/2025, दिनांक 24.12.2025 के तहत एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई नशा कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।
इसे भी पढ़ें : Adityapur : झामुमो की विधानसभा स्तरीय बैठक में संगठन मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा
एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त मो. दानिश का आपराधिक इतिहास लंबा रहा है। उसके खिलाफ जुगसलाई, मानगो और कदमा थानों में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, लूट और डकैती की तैयारी समेत आठ से अधिक मामले दर्ज हैं। वहीं शहजादा अंसारी का भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशा कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है और आगे भी अभियान जारी रहेगा।




















































