Jamshedpur : मारवाड़ी सम्मेलन भालूबासा शाखा का सामूहिक गणगौर पूजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न

जमशेदपुर : मारवाड़ी सम्मेलन भालूबासा शाखा द्वारा शनिवार को सीतारामडेरा स्थित श्री शिव दुर्गा मंदिर में सामूहिक गणगौर पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर ईसर-गौरा की आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की गईं। सुबह 7 बजे से ही महिलाओं का आना शुरू हो गया था। सीतारामडेरा, भालूबासा, भुइयाडीह और एग्रिको सहित आसपास के क्षेत्रों के लगभग 80 परिवार की महिलाओं ने पूजा में भाग लिया। शाखा द्धारा पूजन में शामिल सभी माताओं, बहनों और बेटियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। मौके परमहिलाओं ने कहा कि आमतौर पर केवल विवाहित महिलाओं को ही उपहार दिया जाता है, लेकिन इस आयोजन में सभी को समान रूप से सम्मान मिला, जिससे वे काफी प्रसन्न हुईं। शाखा अध्यक्ष पंकज छावछरिया ने महिलाओं के उत्साह को देखते हुए कहा कि गणगौर माता के आशीर्वाद से अगले वर्ष ‘सिंधारा’ कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। शाम को भगवान ईसर और गौरा माता की प्रतिमाओं का ढोल-नगाड़ों और नृत्य के साथ विसर्जन स्वर्णरेखा नदी के तट पर किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से शाखा अध्यक्ष पंकज छावछरिया, सचिव मालीराम अग्रवाल, डॉ विनोद अग्रवाल, जगदीश मुनका, रामावतार बेगराजका, रामअवतार पटवारी, पवन अग्रवाल, किशन चौधरी, पवन अग्रवाल,सुशील अग्रवाल, श्रीराम सरोज, मुरारी लाल गोयल, नवीन अग्रवाल, मनोज खेमका, सुरज्ञान डंगबाजिया, रामरतन खंडेलवाल, विकास अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, कमल खेमका. कैलाश छावछरिया, संजय मोदी, नारायण अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल आदि का योगदान रहा।

Spread the love

Related Posts

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Jamshedpur : सर्किट हाउस नारायणी धाम में रंगारंग नृत्य और लोकगीत के साथ मना गणगौर उत्सवगोर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी…

जमशेदपुर। शनिवार को शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में बड़ी गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time