Jamshedpur: गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाशोत्सव पर निकलेगा नगर कीर्तन, श्रद्धालुओं से अनुशासन की अपील

जमशेदपुर:  गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर निकलने वाले भव्य नगर कीर्तन को सुचारु, मर्यादापूर्ण और आस्थामय बनाने के लिए धर्म प्रचार कमिटी, अकाली दल ने संगत से भावनात्मक अपील की है।

अकाली दल ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे पालकी साहिब में प्रसाद ग्रहण और माथा टेकते समय धार्मिक मर्यादा, अनुशासन और श्रद्धा का विशेष ध्यान रखें। पालकी साहिब के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु गुरु ग्रंथ साहिब के सम्मान में सिर ढंककर और कतारबद्ध होकर माथा टेकें।

भाई रविंदरपाल सिंह ने बताया कि किसी भी स्थिति में धक्का-मुक्की से बचना चाहिए और पालकी साहिब के स्वागत में खड़े होकर अदब से गुरु साहिब का सत्कार करना चाहिए। यही सच्ची श्रद्धा और संयम का प्रतीक है।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पालकी साहिब के आगे पाँच सिंह निशान साहिब लेकर चलेंगे और पालकी साहिब में विराजमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की सेवा में पाँच प्यार साहिबान की भूमिका निभाएँगे। रागी सिंह जथों द्वारा गुरबाणी का रसपूर्ण कीर्तन किया जाएगा, जिससे संगत को पवित्र कीर्तन का अमृतपान कराया जा सके।

धर्म प्रचार समिति अकाली दल जमशेदपुर इस वर्ष भी परंपरानुसार प्रसाद की सेवा बड़े प्रेम, विनम्रता और गुरु निष्ठा के साथ करेगी। समिति प्रमुख भाई सुखदेव सिंह खालसा और अन्य सदस्यों ने आयोजन को सुचारु रूप देने के लिए अपने सुझाव साझा किए। यह सेवा गुरु घर की पवित्रता और संगत की एकता का प्रतीक मानी जाती है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jadugora: जादूगोड़ा में झामुमो कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन, बाबूलाल सोरेन को विजयी बनाने का संकल्प

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो शंकोसाई स्थित विश्वनाथ ज्वेलर्स में दिनदहाड़े 25 लाख रुपए के सोने के जेवरात की चोरी 

पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा, पुरा मानगो अपराधियों के गिरफ्त में जमशेदपुर : मानगो उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाई रोड़ न.1 में रिफ्यूजी कॉलोनी के सामने स्थित विश्वनाथ ज्वेलर्स…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी , गैस उपभोक्ता परेशान

Jamshedpur : मानगो में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी , गैस उपभोक्ता परेशान जमशेदपुर । मानगो डिमना चौक स्थित ग्रीन इंडेन गैस सर्विस एवं कंचन दीप एजेंसी सहित अन्य गैस एजेंसी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time