गुवा: कोल्हान बंद का असर गुवा, बड़ाजामदा और किरीबुरू क्षेत्र में मिला-जुला देखने को मिला। अधिकांश दुकाने सामान्य दिनों की तरह खुली रहीं, लेकिन लंबी दूरी की बस सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं।
मालवाहक गाड़ियों के बंद रहने से क्षेत्र की सड़कें खाली और सन्नाटे में डूब गईं। इससे लोगों को आवाजाही में कठिनाई का सामना करना पड़ा।
एसटी मोर्चा के जिला सदस्य शंभू हाजरा और सारंडा युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रफुल्ल महाकुड़ ने प्रशासन पर आदिवासियों पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की आवाज़ दबाने का यह प्रयास किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें :
There is no ads to display, Please add some



















































