जमशेदपुर: आज प्रातः छठ महापर्व के अवसर पर बर्मामाइंस मार्केट के ऊपर वाले रोड पर निशुल्क लौकी, गन्ना एवं गागल वितरण किया गया। बर्मामाइंस पहाड़ी पूजा समिति के तत्वावधान में इस शिविर का आयोजन JDU के जिला उपाध्यक्ष दुर्गा राव तथा बर्मामाइंस थाना अध्यक्ष बबलू कुमार सिंह के नेतृत्व में हुआ. वितरण शिविर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी थी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनता दल यूनाइटेड पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव उपस्थित हुए. कार्यक्रम के दौरान जनता दल (यूनाइटेड) के पदाधिकारियों ने कहा कि लोक आस्था के इस महान पर्व में समाजसेवा ही सबसे बड़ी पूजा है। समाज में सहयोग और समर्पण की भावना को मजबूत करना ही इस आयोजन का उद्देश्य है। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया और पूरे वातावरण में “जय छठी माई” के जयकारे गूंजते रहे।
इस अवसर पर जनता दल (यूनाइटेड) के बर्मामाइंस थाना महामंत्री दीपू तिवारी, मंडल महामंत्री गंगाधर पांडे, मंडल महामंत्री रविंद्र ठाकुर, समाजसेवी पवन जी, नागेंद्र सिंह, नवीन जी, जितेंद्र जी, विजय राव जी, मनिफिट मंडल अध्यक्ष विनोद राय, दली भाई, विनय जी, मजदूर प्रतिनिधि अमित शर्मा, संजय जी, दीनू जी एवं रासो जी उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें :















































