Jamshedpur : शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, इंद्रानगर बस्ती में मातम

  • सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में देर रात आग का तांडव, सोते समय चपेट में आईं शोभा मुखर्जी
  • जांच में जुटी पुलिस, शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा आग का कारण

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालुबासा इंद्रानगर बस्ती में बीती रात शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ने एक बुजुर्ग महिला की जान ले ली। इस हृदयविदारक हादसे में 85 वर्षीय शोभा मुखर्जी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच की बताई जा रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार को संभलने और उन्हें बचाने का कोई मौका नहीं मिल सका। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और लोग गहरे सदमे में हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : रेडियंट झारखंड 2.0 प्रदर्शनी 29 जनवरी से,  शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, विज्ञान, पर्यावरण समेत 59 स्टॉल लगेंगे

देर रात आग लगने से मची अफरा-तफरी

मृतका की बेटी शोभना मुखर्जी ने बताया कि रोज की तरह रात का भोजन करने के बाद उनकी मां अपने कमरे में सोने चली गई थीं। परिवार के अन्य सदस्य भी अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। देर रात घर के एक हिस्से में अचानक आग लग गई, जिसने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया। जब तक परिवार के लोग जागे और आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे, तब तक आग पूरे कमरे में फैल चुकी थी। लपटें इतनी तेज थीं कि शोभा मुखर्जी को बाहर निकालना असंभव हो गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : आरवीएस कॉलेज में 29-30 जनवरी को छठा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि

सोते समय हुआ हादसा, परिवार के सामने नहीं बच सकी बुजुर्ग महिला

घटना की सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में घर का काफी सामान जलकर खाक हो गया। घटना के बाद इंद्रानगर बस्ती में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Spread the love

Related Posts

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Hit And Run : बहरागोड़ा में सड़क किनारे खड़े युवक को कुचला, कोकमारा के युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के कालियाडिंगा फ्लाईओवर के पास हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने एक मासूम बच्चे के सिर से पिता का साया छीन लिया। कोकमारा गांव के 31 वर्षीय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time