Jamshedpur: जरूरतमंद बेटी की शादी में पप्पू सरदार ने बढ़ाया सहयोग का हाथ

जमशेदपुर: जमशेदपुर में चर्चित समाजसेवी और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के समर्पित प्रशंसक पप्पू सरदार ने एक बार फिर इंसानियत और सहयोग की मिसाल पेश की है. बीते गुरुवार की रात, उन्होंने मुखी समाज की एक जरूरतमंद बेटी की शादी में उपस्थिति दर्ज कराते हुए आर्थिक और घरेलू सहायता प्रदान की.

सारजमदा बांस टोला निवासी चित्रो मुखी की पुत्री अंजली मुखी की शादी विशाल क्लेत (पुत्र, ज्योति क्लेत) के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच संपन्न हुई. इस अवसर पर बस्ती के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

पप्पू सरदार ने शादी में शामिल होकर नकद राशि के अलावा दैनिक उपयोग की गृहस्थी से जुड़ी कई सामग्री उपहार स्वरूप दी. उन्होंने कहा कि यह सहयोग मां दुर्गा के आशीर्वाद और माधुरी दीक्षित के प्रति समर्पण भाव से प्रेरित है, जिसे वे आगे भी जारी रखेंगे.

उल्लेखनीय है कि 14 मई को माधुरी दीक्षित के जन्मदिवस के अवसर पर भी पप्पू सरदार ने तीन जरूरतमंद जोड़ों की शादी करवाई थी, जो शहर में काफी चर्चित रही. पप्पू ने इसे अपनी सेवा भावना और नारी सम्मान से जोड़ते हुए बताया कि उनका प्रयास रहेगा कि हर जरूरतमंद बेटी की शादी में वे सहयोग करते रहें.

पप्पू सरदार का यह प्रयास केवल माधुरी दीक्षित के प्रशंसक के रूप में सीमित नहीं है, बल्कि अब यह सामाजिक दायित्व और मानवीय सहयोग का प्रतीक बनता जा रहा है. उनकी गतिविधियाँ यह दर्शाती हैं कि फिल्मी सितारों से जुड़ा प्रेम भी समाजसेवा का माध्यम बन सकता है.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: आदिवासी परिवारों को मिलेगा नया संबल, वन धन विकास केंद्र का निरीक्षण

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *