jamshedpur : परसुडीह के हरिकृष्ण फ्लैट में एक साथ चोरों ने चार घरों में की चोरी

 

जमशेदपुर : परसुडीह थाना अंतर्गत दयाल सिटी के हरिकृष्ण फ्लैट में एक ही रात चार घरों को चोरों ने निशाना बनाया.  घर के दरवाजे की कुंडी काटकर चोरों ने  घटना को अंजाम दिया है. सभी घर वाले बाहर गए थे. दो शादी में गए थे और एक इलाज कराने बेल्लूर गए हैं. एक किसी काम से बाहर गए थे. एक ही रात फ्लैट नंबर C2, C4, D1, A3 जितेन सिंह, पंकज तिवारी, विमल प्रसाद, अभिजीत डे के फ्लैट में जोरी हुई है.  चोर ज्वेलरी और कैश लेकर फरार हो गए है. आसपास फ्लैट में लोग भी रह रहे थे. लेकिन घटना के बारे में किसी को कोई भनक भी नहीं लगी.

इसे भी पढ़ें  : Mango : थानेदार को थाना क्षेत्र की जानकारी नहीं होना हास्यप्रद – विकास सिंह

लोगों में आक्रोश

सूचना पाकर मौके पर टाइगर मोबाइल के जवान पहुंचे और छानबीन की, पीड़ित महिला का कहना है कि घटना के लगभग 10 घंटे हो चुके हैं . लेकिन एक ही घर में  टाइगर मोबाइल के जवान पहुंचे बाकी घर में पुलिस अभी तक नहीं पहुंची है. लोगों का कहना है कि लोग कैसे सुरक्षित महसूस करेंगे साथ ही दयाल सिटी के बिल्डर पर भी  उन्होंने कई सवाल उठाया हैं. लोगों ने कहा कि बिल्डरों के द्वारा मेंटेनेंस लिया जाता है लेकिन सिक्योरिटी और सुरक्षा के नाम पर कुछ भी नहीं है. लोगों ने आक्रोश जताते हुए बिल्डर के ऑफिस और सिक्योरिटी रूम को भी बंद करवाया और कहा की पूर्व में भी ऐसी घटना कई बार हो चुकी है. लेकिन बिल्डर सोए हुए रहते हैं घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. पूरी घटना की छानबीन हो रही है.

इसे भी पढ़ें  :Baharagora : शहीद गणेश हांसदा क्रिकेट टूर्नामेंट में सीडीएम एलेवेन ने कटप्पा एकादश को किया पराजित

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *