Jamshedpur : गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, मानगो से तीन अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार

  • प्रतिशोध में वारदात की फिराक में थे आरोपी, एनएच-33 से दबोचे गए
  • सरावर हिल होटल के पास जुटे थे अपराधी

जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर मानगो थाना क्षेत्र से पुलिस ने तीन ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में जुटे थे। पुलिस को बीती रात करीब 10 बजे सूचना मिली थी कि कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग एनएच-33 स्थित सरोवर हिल होटल के समीप जमा हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और मौके से दानिश हुसैन, राशिद अंसारी और गुलाम खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार तीन-चार दिन पूर्व कपाली ओपी क्षेत्र में इनकी कुछ युवकों के साथ झड़प हुई थी, जिसके बाद ये बदला लेने की नीयत से हथियारों के साथ इलाके में घूम रहे थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बारीगोड़ा रेल फाटक पर दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार किशोरी की मौत, एक बच्ची गंभीर

हथियार बरामद, तीनों भेजे गए न्यायिक हिरासत में

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक धारदार हथियार बरामद किया है। सभी हथियारों को जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी गुलाम खान का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है, जबकि अन्य दोनों की भी गतिविधियों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो कोई बड़ी आपराधिक घटना घट सकती थी। फिलहाल तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम में नयाग्राम पुलिस ने 65 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

सीमावर्ती इलाके में सक्रिय अभियान से मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ी सफलता झाड़ग्राम पुलिस की लगातार कार्रवाई से सीमावर्ती इलाके में हड़कंप झाड़ग्राम : सीमावर्ती इलाके में गांजा तस्करी के…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई चोरी कांड का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, एक करोड़ के जेवरात बरामद

सेवा सदन अस्पताल के पास हुई थी बड़ी चोरी, सीसीटीवी और डॉग स्क्वायड से मिली सफलता जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत एमई स्कूल रोड स्थित सेवा सदन अस्पताल के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *