जमशेदपुर: छठ पर्व के मद्देनजर जमशेदपुर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए शनिवार को बाइक पेट्रोलिंग टीम को रवाना किया। यह कार्रवाई जिला पुलिस कप्तान के निर्देश पर की गई।
नगर पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने बाइक पेट्रोलिंग पार्टी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि टीम का उद्देश्य विधि-व्यवस्था बनाए रखना और किसी अप्रिय घटना को रोकना है।
टीम सादे लिबास में विभिन्न छठ घाटों और चौराहों पर मुस्तैद रहेगी। पेट्रोलिंग पार्टी को आवश्यक दिशा-निर्देश पहले ही दिए गए हैं। पूरी टीम का नेतृत्व पुलिस कंट्रोल रूम से किया जाएगा, और इसे डीएसपी स्तर के अधिकारी संभालेंगे। पुलिस ने बताया कि पिछले 24 घंटे में शहर में अपराध बढ़ा है। अब देखना यह है कि बाइक पेट्रोलिंग से अपराध और अपराधियों पर कितना नियंत्रण पाया जा सकेगा।
इसे भी पढ़ें :
Bahragora: बहरागोड़ा BDO ने लिया छठ घाट का जायज़ा, गहरे स्थानों की बैरिकेडिंग के निर्देश















































