Jamshedpur : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जमशेदपुर–सरायकेला दौरे की तैयारियां जोरों पर

  • सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन ने किया स्थल निरीक्षण
  • कार्यक्रम स्थल और मार्गों की जांच, सुरक्षा व्यवस्थाओं को पुख्ता किया गया

जमशेदपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगामी जमशेदपुर और सरायकेला दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को पुख्ता बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम स्थल और आने-जाने के मार्गों को दुरुस्त किया जा रहा है। सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को वाणिज्य कर सचिव अमिताभ कौशल और एडीजी समेत राज्य स्तरीय प्रशासनिक अधिकारी करनडीह स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। वीओ- ऑल इंडिया संथाली राइटर्स एसोसिएशन के महासचिव रविंद्र नाथ मुर्मू ने बताया कि स्थल पर किसी भी सुरक्षा जोखिम से बचने के लिए सभी गड्ढों और त्रुटियों को ठीक किया जा रहा है। प्रवेश और निकास के लिए पूरा प्लान तैयार किया गया है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : आजादनगर में ‘ऑपरेशन प्रहार’, कुख्यात गांजा तस्कर गिरफ्तार

तीन दिन तक चलेगा कार्यक्रम, 100 डेलीगेट को मिलेगा विशेष सम्मान

मुख्य कार्यक्रम में लगभग 700-800 डेलीगेट शामिल होंगे, जो पहले निर्धारित 350 की संख्या से अधिक हैं। कार्यक्रम तीन दिन तक चलेगा, जिसमें 29 तारीख को मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान 100 डेलीगेट को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा और प्रत्येक सम्मान समारोह में लगभग 10-12 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। डेलीगेट्स असम, उड़ीसा, बंगाल, बिहार समेत विभिन्न राज्यों से आने वाले हैं। प्रशासन ने सुनिश्चित किया है कि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी हों और राष्ट्रपति की सुरक्षा में किसी भी तरह की कमी न रहे। आने-जाने के रूट, स्टेज और अन्य तैयारियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

Spread the love

Related Posts

Potka : पोटका सीओ निकिता बाला को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

पोटका : अंचल अधिकारी निकिता बाला अपनी संवेदनशील कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए जानी जाती हैं। वे हमेशा गरीब, असहाय एवं अंतिम पंक्ति के लोगों की समस्याओं…

Spread the love

Jamshedpur : SSP ने छह दिन में ही बदला अपना आदेश, बर्मामाइंस से जादूगोड़ा सर्किल इंस्पेक्टर बनाए गए दिलीप यादव को सौंपी गई कदमा थाना की कमान

परसुडीह व चाकुलिया थाना प्रभारी समेत जिले के 53 पुलिस पदाधिकारियों का Transfer-Posting, 24 घंटे में योगदान देने का निर्देश जमशेदपुर :  वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयुष पांडेय ने बड़े…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time